आर्थिक मंदी में आगे कैसे बढ़ेः

Government के आंकडे चाहे कुछ भी कहे, ये सच है कि भारत में आर्थिक मंदी शुरू हो चुकी हैं और ये सबसे बड़ी और सबसे लंबी चलने वाली मंदी हो सकती है।

इससे बाहर निकलने के लिए हम कड़े संघर्ष की जरूरत पड़नी ही है।

कुछ जरूरी बातें और कदम जिससे मंदी की मार कम की जा सकती है।

1) अपने खर्चे पर लगाम लगाये।

2) किसी भी customer या client के बड़े order को double check करे। क्या वो भुगतान में सक्षम है, इस समय आप सिर्फ वही order ले जो firm रह सकते हैं। outstanding आपका budget बिगाड़ सकते हैं।

3) अपनी क्षमता के अनुसार की काम या booking लें।

4) अपने stock का निरंतर जायज़ा ले और क्षमता और order के हिसाब से ही stock करे

5) व्यापार पर कड़ी और दैनिक नज़र रखे।

6) After Sales Service पे ज्यादा ध्यान दे, Regular
Customer  इस समय की सबसे बड़ी ताकत रहेगी

7) भुगतान के लिए प्यार से और निरंतर call करते रहे

8) बेवजह की कानूनी झंझटों से खुद को दूर रखे। ये समय और पैसे की सबसे बड़ी बर्बादी है।

9) अपने व्यापार के नियम और सिद्वांतों पर कायम रहे।

10) अपने परिवार के लिए कमाये और बचत के।

11) शादियो और सामाजिक कार्यक्रमों पे कम खर्च करे। आगे और मौके आयेंगे, तब हम अपनी शान और मान दिखा सकते हैं, अभी टिक के खेलने का समय है।

12) सबसे मधुर संबंध बनाये रखें। कौन जाने आपके अच्छे व्यव्हार से आप को कौन Reference दे जाए।

13) अपने Products, व्यापार ैService, Market  की Expertise निरंतर बढाते रहे।

14) Positive लोगों में रहे। Negative लोगों से बचे। हमेशा मन को शांत और संतुलित रखने पर ज़ोर दे।

15) अपने शरीर और मन को भरपूर समय दे। Exercise करे, अच्छा भोजन ग्रहण करे, अच्छी दिनचर्या follow करे। ये बचत आप के बहुत काम आएगी। अपनी Family के साथ Quality Time बिताये। आखिर इन्ही के लिये तो सब कुछ कर रहे हैं। एक वाजिब मार्जिन से काम करे। काॅम्पिटिशन में सेल करके कोई इनाम नहीं मिलेगा।