हमारा भविष्य उज्जवल हो सकता है जे के बिहानी

JK BIHANI‘‘यू.पी. में नए जारी किए गए लाइसेंस को रद्द कर दिया है। इससे यमुनानगर प्लाइवुड इंडस्ट्री का भविष्य उज्जवल हो गया है। अभी तत्काल में बाजार का भाव ढिलाढाला है। इसलिए कोई हलचल तत्काल नहीं दिखेगी। अगर दस प्रतिशत भी डिमांड हमारे यहां पर बढ़ती है तो इससे हम मंदी से निकल जाएंगे। यमुनानगर में अभी 300 से अधिक प्लाइवुड यूनिट हैं। ज्यादातर मंदी के दौर से गुजर रही हैं।
भविष्य में जब भी बाजार में मांग बढ़ती है तो प्रदेश की सभी इकाइयां जो अभी अपनी दो तिहाई क्षमता पर काम कर रही हैं, अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग कर सकती हैं। और इसी भरोसे पर उन्नत तकनीक के लिए नयी निवेश भी की जा सकती है। निवेशकों को फिर से आशा हो गयी है कि बाजार की बढ़ी हुई मांग का अधिकतर हिस्सा यमुनानगर और प्रदेश की बाकी इकाइयों को मिलेगा।

अरडु एवं दूसरी प्रजातीयों के उपयोग होने से यमुनानगर की साख बाजार में घटी थी। क्योंकि इसे हमेशा ही क्वालिटी माल के लिए जाना जाता था। अब इसमें सुधार आना शुरू हो गया है। देश भर के डीलर अब इस बात के आश्वासन पर ही यहां का माल मांगते हैं कि इसमें हल्की लक्कड़ नहीं लगी होगी। अन्ततः ग्राहक को वाजिब माल देना हमारी जिम्मेदारी बनती है।

ग्राउंड वाटर की एनओसी लेने की अन्तिम तिथि 31 मार्च है। अंतः सभी को इसे ऑनलाइन आवेदन कर देना चाहिए। एसोसिएशन से भी सलाह ली जा सकती है।‘‘