Chinese app

चाइनीज एप


 

इन एप से मुझे, देश को क्या खतरा था?
एप कंपनी यूजर ने फोनबुक, लोकेशन, वीडियो आदि का एक्सेस ले लेती है। उसके बाद कंपनी यूजर की हर गतिविधि का डेटा रखना शुरू कर देती है। यूजर की आर्थिक क्षमता और खरीदने का पैटर्न समझकर बाकायदा प्रोफाइलिंग की जाती है। यह डेटा चीनी सरकार को भी मिलता है। इससे चीनी सरकार भारत के बाजार के हिसाब से रणनीतियां बनाती है।

प्ले स्टोर से चीनी एप कब तक हटेंगे?
सरकारी अधिसूचना जारी होने के 24 घंटे के अंदर गूगल प्ले और एप स्टोर को सूचना पहंुच जाएगी। उन्हें इस पर तत्काल अमल करना होगा।

मोबाइल यूजर को क्या करना होगा?
कुछ नहीं। एप अपने आप निश्क्रिय हो जाएंगे

कुछ एप इनबिल्ट हैं, उनका क्या होगा?
जो एप बैन हुए हैं, वे अब किसी भी कंपनी के फोन पर काम नहीं करेंगे। चीनी फोन में इंस्टाॅल होकर आने वाले कुछ एप भी बैन किए गए हैं।

क्या फोन में एप का डेटा डिलीट होगा?
हां। टैक्स्ट, ऑडियो , वीडियो नहीं देख पाएंगे।