ply

पंजाब में आज से प्लाई बोर्ड 7 फीसदी हुआ महंगा

पंजाब प्लाईवुड मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन की ओर से प्लाई बोर्ड के दामों में 7 फीसदी इजाफे का ऐलान कर दिया है। आज से पूरे पंजाब भर में प्लाई बोर्ड की कीमतें महंगी हो जाएंगी। इस बारे में जानकरी देते हुए पंजाब प्लाईबोर्ड, मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के प्रधान इंद्रजीत सिंह और चेयरमैन अशोक जुनेजा ने बताया कि प्लाई बोर्ड के कच्चे माल में करीब 10 फीसदी बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके चलते हरियाणा, केरला अन्य राज्यों में प्लाईबोर्ड के दामों में 7 से 10 फीसदी कीमतों में इजाफा किया जा चुका है और अब पंजाब में भी 7 फीसदी तक प्लाईवुड की कीमतें बढ़ जाएंगी।