Rohit Vashistha

वक्त तो मुश्किल है, गुणवत्ता पर काम करने वाले ही
अब इंडस्ट्री में लंबे चलेंगे : रोहित वशिष्ठ


त्रिकल्प लेमिनेट्स के डायरेक्टर रोहित वशिष्ठ ने बताया कि हमें अब उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। क्योंकि जिस दौर से हम गुजर रहे हैं, इसमें अब गुणवत्ता का काम करने वाले ही टिक पाएंगे।

मुश्किल दौर चल रहा है?

निश्चित ही यह मुश्किल वक्त है। इसमें हो यह रहा है कि कुछ नए प्लेयर आ रहे हैं, वह गुणवत्ता से समझौता कर सस्ता उत्पाद तो तैयार कर लेते हैं। इसे मार्केट में भी उतार रहे हैं। यह चैलेंज तो हैं, लेकिन ज्यादा लंबे समय तक नहीं रह सकता। क्योंकि अंत में चलती तो गुणवत्ता है। इसलिए हमारा फोक्स तो हमेशा ही क्वालिटी पर रहता है। हम उतना ही उत्पाद तैयार करते हैं जिसे हम आसानी से मैनेज कर सके। ब्रांड को उपर रखना होगा। इसके लिए हमें हमेशा ही अपडेट रहना होता है। हम बाजार से लगातार फीडबैक लेते रहते हैं। यहीं वजह है कि हम हमेशा बाजार में आगे रहते है। यहीं मार्केट की रणनीति है।

आप अपने उत्पाद की कीमत कैसे तय करते हैं?

निश्चित ही बाजार के हिसाब से ही चलना होता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम गुणवत्ता से समझौता कर लें। हमें अपना उत्पाद ऐसा तैयार करते हैं तो दूसरों से अलग हो। जिसकी गुणवत्ता बेहतर हो। कस्टमर का जिस पर विश्वास जमता हो। इस वजह से डीलर भी हमारे साथ रहते हैं। क्योंकि उन्हें दूसरे से अलग उत्पाद मिलता है। हम बाजार की भेड़चाल में नहीं चलते।

जो आइटम दूसरे वन एमएम में डाल रहे हैं वह आप प्वाइंट 8 में उपलब्ध करा रहे हैं?

बाजार खुला है। लेकिन मामला सोच का है। हमारी सोच बिलकुल अलग है । दूसरे इस बारे में क्या सोचते हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता है। हमें बस अपने उत्पाद पर ध्यान रखना चाहिए। हमारे केंद्र में हमेशा कस्टमर रहता है। प्वाइंट 8 में हमने अपने कस्टमर को वह चीज उपलब्ध करा दी जो वन एमएम में मिलता था। वैसे भी दोनों का बाजार अलग है।

लेकिन डीलर क्या वन एमएम की मार्केटिंग करके खुश नही हैं, क्योंकि उन्हें मार्जन ज्यादा मिलता है?

हां यह सही है। लेकिन वन एमएम की उपस्थिति दस से 15 प्रतिशत है। वह भी मेट्रो सिटी में हैं। प्वाइंट 8 की मांग हर तरह के बाजार में हैं। प्वाइंट 8 का बाजार बड़ा है। इसकी मांग हर जगह है।

जो उत्पाद आपकी कंपनी से निकलता है तो इस पर क्या थिकनेस का ठप्पा लगा होता है ?

हां इस पर ठप्पा लगा होता है। कंपनी क्योंकि गलत काम नहीं करती। उत्पाद के पीछे स्टीकर लगा होता है। रिटेल में कुछ लोग प्वाइंट 8 को प्वाइंट 9 के नाम से बेच देते हैं। प्वाइंट 9 को वन एमएम के नाम पर बेच देते हैं। कई रिटेलर यह खेल कर जाते हैं। सिर्फ यहीं दिक्कत नहीं है, बाजार में जो उत्पाद हमारा चल जाता है, उसकी कॉपी भी कुछ लोग करते हैं। लेकिन इससे हम परेशान नहीं होते। खुश होते हैं, क्योंकि यह एक मौका होता है कि अब वक्त आ गया,हमें और थोड़ा उपडेट होना है। इससे हम लगातार रिसर्च करते रहते हैं। जो निश्चित ही बाजार में हमारा एकाधिकार बनाए रखता है। निश्चित ही यही हमारी मार्किंटिंग को बेहतर बनाती है।