QCOअनुपालन की दिशा में 10 मुख्य कदम
- मार्च 10, 2025
- 0
- BIS प्रमाणन अनुपालन
- तय मानकों के अनुसार अपने यहां उत्पादित सभी प्लाईवुड और अन्य पैनल उत्पादों के लिए BIS प्रमाणन (ISI मार्क) प्राप्त करें।
- उत्पादन के दौरान BIS दिशानिर्देशों का अनुपालन बनाए रखें।
- कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखला अनुपालन
- केवल उन स्वीकृत कच्चे माल (लकड़ी एड्हेसिव और अन्य सभी रसायन) का उपयोग करें जो BIS विनिर्देशों को पूरा करते हों।
- आपूर्तिकर्ता के प्रमाणन का दस्तावेजीकरण बनाए रखें।
- इन-हाउस उत्पाद परीक्षण और प्रयोगशाला अनुपालन
- इन-हाउस परीक्षण प्रयोगशालाएँ BIS के अनुसार स्थापित करें या उनके निर्देशानुसार अपग्रेड करें।
- अपने उत्पादों का भौतिक, यांत्रिक और रासायनिक गुणों के लिए नियमित परीक्षण करें।
- विनिर्माण प्रक्रिया मानकीकरण
- सुनिश्चित करें कि सभी विनिर्माण प्रक्रियाएँ क्यू सी ओ मानदंडों का अनुपालन करती हैं।
- प्रक्रियागत विचलन का पता लगाने के लिए नियंत्रण रिकॉर्ड बनाएं और उनका अनुपालन करें।
- मुद्रण और अंकन अनुपालन
- लाइसेंस संख्या, बैच संख्या और विनिर्माण विवरण के साथ सही ISI अंकन और लेबलिंग सुनिश्चित करें।
- BIS मानदंडों के अनुसार स्थायी और सुपाठ्य मुद्रांकन या मुद्रण विधियों का उपयोग करें।
- दस्तावेजीकरण और रिकॉर्ड रखना
- परीक्षण, कच्चे माल, उत्पादन बैचों और डिस्पेच के उचित रिकॉर्ड बनाएं रखें।
- बीआईएस निरीक्षण या ऑडिट के लिए सभी दस्तावेज (नियमित तौर पर) तैयार रखें।
- इन्वेंट्री और डिस्पैच प्रबंधन
- केवल प्रमाणित उत्पाद ही डिस्पैच करें।
- आपूर्ति श्रृंखला में अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए डीलरों और वितरकों के साथ काम करें और संपर्क में रहें।
- कानूनी और विनियामक अनुपालन
- किसी भी QCO संशोधन की जानकारी रखें और समय पर अनुपालन सुनिश्चित करें।
- कर्मचारी प्रशिक्षण और जागरूकता
- गुणवत्ता नियंत्रण कर्मचारियों, उत्पादन श्रमिकों और बिक्री टीमों के लिए नियमित प्रशिक्षण आयोजित करें।
- QCO विनियमों, अनुपालन जोखिमों और BIS ऑडिट पर कर्मचारियों को शिक्षित करें।
- नवीनीकरण और आवधिक प्रमाणन अपडेट
- लायसेंस के नवीकरण की समयावधि पर सचेत रहें।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us