केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है, कि भारत को नेट-जीरो का अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए 2070 तक 10 लाख करोड डॉलर से ज्यादा निवेश करना होगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्यावरण के अनुकूल निवेश में भरोसा पैदा करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘भारत धन के लिए ऐसे मिले-जुले तरीकों को बढ़ावा दे रहा है, जिनमें सार्वजनिक धन का इस्तेमाल अक्षय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, इलेक्ट्रिक वाहन, कचरे से कमाई और प्रकृति पर आधारित समाधानों और संसाधनों में निजी निवेश को बढ़ावा देने एवं जोखिम मुक्त करने के लिए किया जाता है।

Square One gif

यादव ने देश के जलवायु संबंधी प्रयासों के लिए तीन मुख्य सिद्धांत भी तय किएः

  1. जलवायु के लिए धन को विकास के लिए धन से अलग नहीं किया जा सकता।
  2. स्वच्छ ऊर्जा, दक्ष शहर, जलवायु के अनुकूल खेती और मजबूत बुनियादी ढांचा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं उद्योग में आगे निकलने के लिए बुनियाद हैं।
  3. जो देश हरित निवेश जुटा लेगा उसी का भविष्य में उद्योग की मूल्य श्रृंखलाओं पर दबदबा होगा।

 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural