जीसएटी पहली बार 2 लाख करोड़ के पार
- मई 2, 2024
- 0
चालू वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। पिछले साल अप्रैल की तुलना में इस बार जीएसटी 12.4 फीसदी बढ़कर 2.1 लाख करोड़ रुपये रहा। इससे बाह्य चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2024-25 में देश में आर्थिक वृद्धि के अच्छे संकेत मिलते हैं।
कर प्राप्तियों में बढ़ोतरी मुख्य रूप से देसी गतिविधियों की बदौलत आई है। इस साल अप्रैल में शुद्ध जीएसटी संग्रह (रिफंड के बाद) 17.1 फीसदी बढ़कर 1.92 लाख करोड़ रुपये रहा। शुद्ध जीएसटी राजस्व के केवल फरवरी और मार्च के आंकड़े हैं और दोनों महीनों में अप्रैल की तुलना में काफी कम कर राजस्व मिला था।
आम तौर पर किसी भी वित्त वर्ष के अप्रैल महीने में सरकार को सबसे ज्यादा जीएसटी मिलता है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि इस वित्त वर्ष के बाकी महीनों में कितनी बार सकल जीएसटी राजस्व 2 लाख करोड़ से अधिक रहता है।
अप्रैल में केंद्रीय जीएसटी 27.8 फीसदी बढ़कर 94,153 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी संग्रह पिछले साल अप्रैल की तुलना में 25.9 फीसदी बढ़कर 95,138 करोड़ रुपये रहा।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और अंडमान तथा सिक्किम, नगालैंड, मेघालय को छोड़ दें तो सभी राज्यों में इस साल अप्रैल में जीएसटी राजस्व साल भर पहले की तुलना में बढ़ा है।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us