BIS के संशोधन कृशि वाणिकी लकड़ी पर आधारित
- जनवरी 10, 2025
- 0
- प्लाईवुड और पेनल उद्योग में QCO का विरोध क्यों हो रहा था?
बी आई एस मानकों के मानदंड कुछ अधिक ही कड़े थे और सबसे बड़ी बात, 1989 के बाद से उनमें परिवर्तन ही नहीं किया गया था। इन दिनों में मार्केट सैंपलिंग प्रोसीजर बहुत ज्यादा टफ हो गए थे, इसलिए स्मॉल और माइक्रो उद्योग इस बात से डरे हुए थे कि अनिवार्य हो जाने पर हमारी दिक्कतें बढ़ जाएगी।
- क्या अब सारी दिक्कतें दूर हो गई है? कहां-कहां बदलाव की अभी भी आवश्यकता है?
आई एस 303 स्टैंडर्ड में काफी सुधार कर दिया गया है। हालांकि, दूसरे स्टैंडर्ड में सुधार होने बाकी है। हमारे स्मॉल और माइक्रो उद्योग में 80 प्रतिशत माल आई एस 303 का ही बनता है। इसलिए इस विषय की चिंताएं कम हुई है। ब्लॉक बोर्ड का स्टैंडर्ड अभी रिवाइज नहीं हुआ है, उसमें दिक्कतें हैं।
- आप BIS से कब से परिचित हैं। तब (शुरू) से अभी तक इसमें क्या बदलाव आपने देखे हैं?
आज से पांच दशक पहले जब उत्तर पूर्व में टी चेस्ट पर आई एस आई लगता था, तभी से बी आई एस द्वारा बनाई गई क्वालिटी हमारी रगो में हैं। हालांकि उत्तर पूर्व में जो प्लाईवूड बनती थी, वह वनों प्राप्त दिर्घावधी के पेड़ो से बनती थी। बी आई एस के मानक भी उन्हीं लकड़ी पर आधारित थी। अब जो परिवर्तन किए गए हैं, वह कृषि वाणिकी आधारित लकड़ी को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
हालांकि, मार्केट सैंपलिंग का प्रोसीजर अभी भी सख्त है। उसकी वजह से बहुत सारे लाइसेंस कैंसिल हो रहे हैं। इसके लिए हमने बहुत बार BIS का ध्यान इस ओर दिलाया है। अब देखना यह है कि इस मामले में कितनी जल्दी संशोधन किया जाता है।
- 303 के मानकों में जो बदलाव हुए हैं उनसे आप कितने सहमत है वो कितने सहायक (Helpful) हैं?
IS: 303 में जो बदलाव हुए हैं उससे हम काफी हद तक सहमत हैं। इन संशोधनों से काम करने में काफी सहुलियत होने की संभावना है।
- क्या आपको लगता है कि तय तिथी में QCO लागू हो जाएगा?
हमें उम्मीद है कि तय तिथि पर QCO लागू हो जाएगा। 19. 12. 2024 को जॉइंट सेक्रेटरी साहब से जो मीटिंग हुई थी, उसमें से यही निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
- अगर तय तिथी में QCO लागु नहीं होता है उद्योग को क्या दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं?
अगर तय तिथि में फब्व् लागू नहीं हुआ, तो जो अभी उद्योग में दिक्कतें चल रही है, वह जारी रहेंगी। मसलन, उद्योग आयातित माल की कीमतों का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। उल्लेखनीय है कि जो इंपॉर्टेंड सस्ता माल आ रहा है उसकी क्वालिटी और बॉन्डिंग हमारे स्वदेशी उत्पादों से कमजोर है।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us