निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री, ने आयात और जीएसटी को तकसंगत बनाने जैसे ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखें।

मुख्य बिंदुः

  • निर्यात में चुनौतीयां

हमें अपने निर्यात को मजबूत करने के लिए अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। मैं मौजूद हर चुनौती में एक अवसर देखती हूं - चाहे वह भू-आर्थिक विखंडन हो या टैरिफ युद्ध या कुछ अर्थव्यवस्थाओं का अपस्फीति स्तर पर पहुंचना या विदेशों में मांग की कमी। जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं, ‘‘जहां चुनौतियां हैं, वहां अवसर हो सकते हैं’’।

हमें बहुत ही समझदारी से उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ना होगा जिस लक्ष्य को पाने का सपना भारत ने देखा हैै। आखिरकार, हमें विकसित भारत के वैश्विक लक्ष्य तक पहुंचने में 22 साल और लगेंगे।

  • सस्ते आयात की चुनौतीयां

आप पहले से ही अतिरिक्त इन्वेंट्री के डंपिंग के संकेत देख रहे हैं, और आप काफी हद तक जानते हैं कि हम किस देश की बात कर रहे हैं। जब ऐसा कोई मौका आएगा, तो हमें खुद को इससे बचाना होगा। हमें इस तरह की चीजों के बारे में समझदारी से काम लेना होगा कि हम कितनी सावधानी से इससे बचने का तरीका खोज सकते हैं।

छोटे और मध्यम भारतीय निर्माता हैं जो सस्ते इनपुट पसंद करते हैं। लेकिन फिर भी, बड़ा विचार यह होना चाहिए कि उन्हें डंपिंग का शिकार बने बिना सस्ते इनपुट तक पहुंच की अनुमति दी जाए।

और हितधारकों में, ऐसे वर्ग हैं जो डंप किए गए माल की पूरी तरह से रोकना चाहते हैं और कुछ अन्य इसके लिए एक कैलिब्रेटेड दृष्टिकोण पसंद करते हैं।

सरकार का काम यह सुनिश्चित करना है कि हम इसके लिए योजना बनाएं और सभी के हितों को संतुलित करें।

  • जी एस टी को तर्कसंगत बनाने की प्रक्रिया

2022 के अंत में हमने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को तर्कसंगत बनाने की यह कवायद शुरू की दृ दरों के साथ-साथ स्लैब की संख्या को तर्कसंगत बनाना, और अनुपालन की समीक्षा और प्रक्रिया को भी।

2023 की शुरुआत में, कुछ लोग कह रहे थे कि आप जीएसटी को व्यवस्थित होने की अनुमति भी नहीं दे रहे हैंय आखिरकार, इसे 2017 में लॉन्च किया गया था और आप पहले से ही इसे नया रूप देना शुरू कर रहे हैं।” इसलिए, हतोत्साह होने का एक कारण था। लेकिन हमने इसे नहीं रोका।

मंत्रियों के विभिन्न समूह इसे देख रहे थे। और हर बार जब मंत्री बदलते है, तो हम समितियों को नया रूप देते हैं। पुनर्गठन लेकिन समीक्षा करीब-करीब पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है, लेकिन मैंने फिर भी एक बार फिर से समूह के प्रत्येक कार्य की पूरी तरह से समीक्षा करने और फिर इसे जीएसटी परिषद में ले जाने का बीड़ा उठाया है, ताकि हम देख सकें कि क्या हम इन पर अंतिम सहमति पर पहुंच सकते हैं।

इसलिए, हम कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर अंतिम निर्णय लेने के बहुत करीब हैं - दरों में कमी और युक्तिकरण, स्लैब की संख्या पर निर्णय, और इसी तरह।

क्या ऐसी कोई संभावना है कि आप हमें यह बता सकें कि आगे क्या होने वाला है, जो आपने कहा है उससे अधिक?

  • जी एस टी दरों पर पुर्नविचार

मुझे लगता है कि दरों में कमी के बारे में मैं बहुत स्पष्ट थी। और ऐसा नहीं है कि अब हमारी दरें शोषणकारी रूप से उच्च हैं।

जब जूलाई 2017 में जी एस टी लागू हुआ था, राजस्व तटस्थ दर 15.8 प्रतिशत के कहीं आसपास थी और 2023 तक, हम इसे पहले ही 11.4 प्रतिशत तक ले आए थे। और जब इसे लॉन्च किया गया था, तो औसत कर जीएसटी रोलआउट से पहले मौजूद कर से कम था।

इसलिए, मैं यहाँ किसी भी (धारणा) को दूर कर दूँँ कि जीएसटी ने जीवन को महंगा बना दिया है। मैं किसी को भी चुनौती देती हूँ कि वह मुझे बताए कि क्या कोई एक वस्तु है जिस पर जीएसटी लागू होने के बाद कर बढ़ा हैं। मैं आशा करती हँू कि, इसके बावजूद,यह और भी कम हो जाएगा।

  • निजी निवेश का कुछ क्षेत्रों पर ही केंद्रियकरण

अगर उद्योग केवल कुछ क्षेत्रों में निवेश कर रहा है और अन्य में नहीं - तो ये वाणिज्यिक निर्णय हैं। मैं उनसे यह नहीं पूछ रही हूँ कि वे क्यों निवेश कर रहे हैं या क्यों नहीं कर रहे हैं, लेकिन मैं चाहूंगी कि वे बात करें। अगर वे नहीं बोलेंगे, तो सरकार को कैसे पता चलेगा कि चीजें कैसे आगे बढ़ रही हैं?


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural