BIS की सहमति के बगैर डीलर अपना ब्रांड उपयोग नहीं कर सकते
- अप्रैल 8, 2025
- 0
भोपाल प्लाइवुड और हार्डवेयर एसोसिएशन द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो जागरूकता कार्यक्रम
गत दिवस भोपाल प्लाइवुड और हार्डवेयर एसोसिएशन द्वारा अपने सदस्यों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के विगत ३० वर्षा से सलाहकार अभियंता श्री भूषण नाईक ने भाग लिया।
मुख्य बिंदुः
गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (QCO):
भारत सरकार द्वारा जारी नए QCO के अंतर्गत प्लाइवुड, ब्लॉक बोर्ड, फ्लश डोर्स और पार्टिकल बोर्ड जैसे लकड़ी से संबंधित कई उत्पादों को अनिवार्य आईएसआई प्रमाणन के दायरे में लाया गया है।
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की भूमिकाः
- BIS और ISI में कोई अंतर नहीं है, दोनों एक ही संगठन का हिस्सा हैं।
- भारतीय मानक ब्यूरो के मानकीकरण कार्यों को स्लाइड प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया गया।
- हॉलमार्किंग (Hallmarking) और HUID कोड के जरिए सोने-चांदी की शुद्धता की पहचान करने की प्रक्रिया पर जानकारी दी गई।

BIS CARE ऐप का महत्वः
- उपस्थित सदस्यों को BIS CARE मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया गया और इसके उपयोग की जानकारी दी गई।
- इस ऐप की मदद से कोई भी उत्पाद का नाम डालकर संबंधित IS मानक, लाइसेंसधारी कंपनी का नाम और लाइसेंस की वैधता देख सकता है।
- असली और नकली ISI मार्क की पहचान करने और लाइसेंस नंबर की सत्यता जांचने की प्रक्रिया समझाई गई।
- यदि किसी उपभोक्ता को ISI मार्क उत्पाद में कोई शिकायत हो तो ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा की जानकारी दी गई।
BIS मानक मुफ्त में उपलब्धः
https://standardsbis.bsbedge.com/BIS_पर रजिस्टर करके, पहले से पैसे देकर मिलने वाले भारतीय मानक, अब मुफ्त में प्राप्त किए जा सकते हैं।
ISI लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रियाः
मोदी सरकार के कार्यकाल में यह प्रक्रिया सरल कर दी गई है।
माइक्रो, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री, स्टार्टअप और महिला उद्यमियों को लाइसेंस फीस में 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
डीलरों के लिए विशेष जानकारीः
यदि किसी डीलर का अपना रजिस्टर्ड ब्रांड है और वह किसी ISI प्रमाणित उत्पादक से माल खरीदकर बेचता है, तो वह BIS से एग्रीमेंट कर ISI मार्क का उपयोग कर सकता है।
डीलरों को यह भी स्पष्ट किया गया कि वे स्वयं अपने ब्रांड का रोलर या सील सीधे उत्पाद पर नहीं लगा सकते।
समापनः
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों के सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गए। एसोसिएशन के चेयरपर्सन श्री चेतन पटेल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों ने एक साथ सहभोज का आनंद लिया।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us