DPIIT द्वारा रेजीन पर क्यू सी ओ लाने की तैयारी
- मई 21, 2025
- 0
डी पी आई आई टी द्वारा 21 मार्च 2025 को एक वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें बताया गया कि भारत सरकार रेजिन उत्पादन में भी क्यु सी ओ लाने की तैयारी कर रही है। इसके परिणाम स्वरुप अब प्रत्येक प्लाईवुड उत्पादक को अपने रेजिन के घरेलू उपभोग के लिए भी लाइसेंस अलग से लेना पड़ेगा।
हालांकि मीटिंग में उपस्थित डॉक्टर एम पी सिंह, डॉक्टर सी एन पांडे वैद्यनाथन हरिहरन और डॉ सुजाता डी ने घरेलु उत्पादन में इसको अनिवार्य किए जाने का पुरजोर विरोध किया।
डॉक्टर सी एन पांडे ने कहा कि जब अंतिम उत्पाद प्लाईवुड में इससे संबंधित सारे टेस्ट कर ही लिए जाते हैं, तो घरेलू खपत के लिए QCO की जरूरत अलग से होनी ही नहीं चाहिए।
डॉ सुजाता डी ने डॉ सी एन पान्डे के वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा कि जब प्लाईवुड के अंतिम पैमानों पर रेजिन के सभी परिक्षण कर लिए जाते हैं, तो इसके लिए अलग लायसेंस की आवष्यकता नहीं होनी चाहिए।
बीआईएस की ओर से आशीष कनर ने स्पष्ट किया कि क्यु सी ओ आने के बाद तो रेजिन का लाइसेंस अलग से लेना ही पड़ेगा।
वैद्यनाथन ने सुझाव दिया कि जो उद्योग रेजिन का उत्पादन इसे बाजार में अन्य उद्योगों को बेचने के लिए करता है, सिर्फ उस पर यह लागू किया जा सकता है; घरेलू खपत करने वालों पर नहीं किया जाना चाहिए।
डॉक्टर एमपी सिंह ने वर्तमान परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि अभी जब प्लाईवुड उद्योग में मुख्य उत्पाद के क्यु सी ओ में ही इतनी दिक्कतें आ रही हैं, तो रेजिन पर क्यु सी ओ के विचार को फिलहाल टाला जाना चाहिए।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.





Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us