गैबॉन में सेना का नियंत्रण
- सितम्बर 13, 2023
- 0
पश्चिम अफ्रीकी राज्य गैबॉन के चुनाव निकाय में पूर्व राष्ट्रपति अली बोंगो के पुनः चयन की घोषणा करने के बाद सेना ने सत्ता हाथ में ले ली है।
समाचार अब तेल और खनिजों की वैश्विक आपूर्तियों पर केंद्रित है - क्योंकि गैबॉन मैंगनीज का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। इस खनिज संपदा के अलावा, गैबॉन का वन क्षेत्र भी एक मुख्य आर्थिक शक्तिस्तंभ हैं। गेबॉन प्रसंस्कृत वन निर्यातों का प्रमुख क्षेत्रीय खिलाड़ी है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि देश की अधिकांश भूमि एक उष्णकटिबंध वर्षावन है - जिससे यह लकड़ी को देश में द्वितीय निर्यात देने वाले उत्पाद बना देता है। वन क्षेत्र के हिसाब से, गैबॉन पृथ्वी पर द्वितीय सबसे वनाच्छादित देश है। देश विनियर निर्मित करता है और निर्यात करता है।
2010 में, गैबॉन ने स्थानीय लकड़ी प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए कच्ची लकड़ी के निर्यात को प्रतिबंधित किया, जिससे निर्यातों में मूल्य वर्द्धित उत्पाद और राजस्व बढ़ने को बढ़ावा मिल सके। कच्ची लकड़ी के लट्ठों के निर्यात को प्रतिबंधित करने के फैसले से विशेष निवेश क्षेत्र (SIZ) की स्थापना हुई। इसकी स्थापना के 12 साल बाद, SIZ में 144 कंपनियों काम कर रही है, जिनमें से 84 वन प्रसंस्करण को समर्पित हैं।
अपने कम हो रहे तेल संग्रह के कारण भी गैबॉन बहुत सावधानीपूर्वक लकड़ी कटाई से अपने वनों की विशाल संपदा को सुरक्षित रखने की कोशिस कर रहा है, इसके साथ ही कार्बन उत्सर्जित गैसों को भी कम कर रहा है, और लकड़ी भी अधिक उत्पन्न कर रहा हैं।
प्रसंस्कृत लकड़ी उत्पाद का 40 प्रतिशत से अधिक चीन को 30 प्रतिशत यूरोप और भारत को भी लगभग इतना ही निर्यात करता है। गैबॉन से विनियर प्रमुख रूप से चीन, वियतनाम और भारत को निर्यात किया जाता है।
कोविड पूर्व, गैबॉन का उत्पादन 801,000 क्यूबिक मीटर सॉ लकड़ी (जिसमें 82 प्रतिशत निर्यात के लिए), 271,000 क्यूबिक मीटर विनियर (47 प्रतिशत निर्यात के लिए), 64,000 क्यूबिक मीटर प्लाईवुड (50 प्रतिशत निर्यात के लिए) और 2,320 क्यूबिक मीटर लॉग्स (निर्यात के लिए 2 प्रतिशत से कम) था।
गैबॉन का वन प्राधिकरण लकड़ी की आपूर्ति की कानूनीता और ट्रेसेबिलीटी को सुनिश्चित करने के लिए Tracer मॉनिटरिंग प्रणाली का उपयोग करता हैं। अक्टूबर 2021 से, यूरोपन संघ ने Tracerको यूरोपन लकड़ी विनियमन (EUTR) के बराबर मान्यता दी है। इससे Tracer को यूरोपीय आयातकर्ताओं को प्रमाण पत्र जारी करने की अनुमति होती है, जिससे SIZ से निकली लकड़ी यूरोपीय मानकों के समकक्ष हो जाती है।
2004 में, गैबॉन वन प्रमाण पत्र को अपनाने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया और PEFC संघ का हिस्सा बन गया। मार्च 2021 में, गैबॉन ने FSC द्वारा मान्यता प्राप्त करने के लिए एक नया मानक विकसित किया - जो इसे दोनों योजनाओं के लिए द्वि-प्रमाण प्राप्त करने वाले अफ्रीका के पहले देशों में से एक बनाता है।
समझा जाता है कि वर्त्तमान तख्तापलट वन व्यापार पर प्रभाव नहीं डालेगा, हालांकि पूरा चित्र कुछ दिनों में स्पष्ट होगा। व्यापारी समुदाय के बीच चिंता है, क्योंकि गैबॉन में कई भारतीय व्यवासायिक धरानों की मौजूदगी है। हालांकि, उन्हें यकीन हैं कि इस मामले को सुलझा लिया जाएगा और व्यापार अगले कुछ दिनों में सामान्य हो जाएगा।





Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us