Greenlam द्वारा चिपबोर्ड का व्यवसायिक उत्पादन शुरू
- फ़रवरी 10, 2025
- 0
ग्रीनलैम लिमिटेड ने 23 जनवरी 2025 से नायडूपेटा, आंध्र प्रदेश (दक्षिण भारत) में अपनी अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधा में चिपबोर्ड का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। इसकी मुख्य विशेषता इस प्रकार है।
- जर्मनी की आधुनिक तकनीक से सुशज्जीत इकाई में बनी हुई, इस उत्पाद की मजबूती, इसका सामान आकार व चिकनी सतह इसे दूसरे उत्पादों से बेहतर बना रही है।
- आधुनिक तकनीक से लैस फुल ऑटोमैटिक लेमिनेशन लाइनों से उत्पाद के अलग अलग साइज को कंट्रोल करना आसान है। आधुनिक मशीनों से उत्पादन तेजी और कुशल तरीके से होता है।
- इस नवनिर्मीत इकाई की विनिर्माण क्षमताः 2,92,380 घन मीटर प्रति वर्ष है।
- राजस्व सम्भावनाः 750 करोड़ रूपये (लगभग 87 मिलियन अमेरिकी डॉलर) प्रति वर्ष।
- भारत की एकमात्र इकाई जहां एक ही जगह लेमिनेट, कॉम्पैक्ट, रेस्टरूम क्यूबिकल्स और प्री-लेमिनेट विस्तृत रेंज उपलब्ध है। इनका उत्पादन एक ही जगह हो रहा है।
यह उपलब्धि नवाचार, गुणवत्ता और उत्कृष्टता के लिए ग्रीन लेम लिमिटेड के प्रयास को उजागर करती है।




Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us