हर वर्ष की तरह इस जनवरी माह की 17-19 तारीख को काठमांडू के भृकुटी मंडप में नेपाल वुड इंटरनेशनल एक्सपो का आयोजन Futurex ग्रुप और mediaspace के द्वारा आयोजित किया गया, जो कि इनके द्वारा आयोजित किया गया दसवां एक्सपो था।

कार्यक्रम का उद्घाटन श्री दामोदर भंडारी, मिनिस्टर ऑफ़ इंडस्ट्री कॉमर्स एवं सप्लाइज ऑफ़ नेपाल के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक स्वामी प्रेम अनवेशी द्वारा बताया गया कियह शो वुड बेस्ड इंडस्ट्री के विभिन्न आयामों को एक ही जगह पर प्रदर्शित करने का माध्यम है और इसमें नेपाल और भारत के आये कई उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया है।

इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेसिडेंट गजेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व वुड टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन (भारत) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के उद्घाटन के पश्चात श्री दामोदर भंडारी मिनिस्टर ऑफ़ इंडस्ट्री द्वारा WTA प्रधान को विशिष्ट अतिथि के तौर पर पारंपरिक पटका और विशिष्ट स्मृति चिन्ह भेट किया गया।

कार्यक्रम में वुड बेस्ड इंडस्ट्री के लिए अलग अलग विषयों पर सेमीनार का भी आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्यतय प्लांटेशन इन नेपाल, प्रोसेस इम्प्रूवमेंट और मोर्डेन मशीन के इस्तेमाल से कैसे कास्ट को कम किया जाए मुख्य है, इन कार्यक्रमों में नेपाल प्लाईवुड मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान श्री होम प्रसाद घिमरे, फाउंडर प्रधान श्री देव आनंद सरावगी, श्री चम्पालाल बोथरा, श्री राम उप्रेती, WTA के वाइस प्रेसिडेंट श्री अवधेश यादव, जनरल सेक्रेटरी श्री मनोज ग्वाडी, सेक्रेटरी मुकेश कुमार, श्री विजय कुमार और नेपाल से आये कई प्लाईवुड मैन्युफैक्चरर द्वारा भागीदारी की गयी।

Shri Damodar Bhandari Swami Prem Anveshi Gajendra Singh Rajput Manoj Gwari and WTA Team

नेपाल प्लाईवुड मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान श्री होम प्रसाद घिमरे जी द्वारा नेपाल के तराई छेत्र में उगाई जा रही लकड़ी की प्रजातियों जैसे सफेदा, पोपलर और पहाड़ी मूल लकड़ी उतीस तथा चिलाउने की वर्तमान स्थिति और भविष्य में बढती माँग को लेकर चिंता जाहिर की। और सभी मैन्युफैक्चरर के अनुरोध किया कि नेपाल प्लाईवुड एसोसिएशन के तत्वाधान में और अपने अपने स्तर पर अधिक से अधिक प्लांटेशन करने की आवश्यकता है। कितु कहाँ पर क्या और कौन सी क्लोन लगायी जाए इस विषय पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा और सहयोग की नितांत आवश्यकता है। अन्यथा आने वाले कुछ वर्षों बाद नेपाल में भी लकड़ी का संकट पैदा हो सकता है। इस कार्यक्रम में भारत से वुड प्लांटेशन एक्सपर्ट श्री धम्रेन्द्र डोकिया जी ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से वर्तमान में भिन्न-भिन्न तरीके से किये जा रहे प्लांटेशन तकनीकों और प्लाईवुड इंडस्ट्री की खपत और प्लांटेशन की जाने वाली लकड़ी की मात्रा का बैलेंस किस तरीके से किया जाए इस पर प्रकाश डाला।

Vibrant Buildcon

नेपाल के जाने माने उद्योगपति श्री सी एल बोथरा जी ने बताया कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयास से, अपने नजदीक के लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में सफेदा का वर्षवार प्लांटेशन किया है। जो की अब 2 वर्ष का हो गया है। यदि इसी प्रकार इंडस्ट्री अपने आस पास किसानो को मुफ्त पौधा देकर उनसे चार साल बाद पुनः खरीदने के लिए वचनबद्ध हो तो किसान ख़ुशी ख़ुशी इसकी खेती करेगा। इससे इंडस्ट्री, किसान के हित के साथ साथ नेपाल में एक हरित क्रांति की शुरुवात भी हो सकती है।

WTA के जनरल सेक्रेटरी श्री मनोज ग्वाडी द्वारा बताया गया की WTA पूर्व प्रधान श्री एस सी जॉली जी द्वारा प्लांटेशन टिम्बर की न्युनतम मूल्य निश्चित करने की अवधारणा कई वर्षों पहले ही की गयी थी। इस मुद्दे को भारत सरकार और इंडस्ट्री के साथ आयोजित कई कार्यक्रमों में बार बार इसे उठाया गया और आज इंडस्ट्री भी इसके महत्त्व को महसूस कर रही है। निश्चय ही यह किसानो और प्लांटेशन से जुड़े लोगों के लिए एक सुखद पल है।

आधुनिक मशीनों और टेक्नोलॉजी द्वारा कैसे प्लाईवुड इंडस्ट्री के रोजमर्रा के वेस्टेज को कम किया जा सकता है और किस प्रकार मशीने हमारे लिए उपयोगी सिद्ध हो सकती है, इस की जानकारी भारत से आये कल्याण इंडस्ट्री के श्री जगमोहन जी और अन्य निर्माताओं/विशेषज्ञओं द्वारा डिटेल में चर्चा की गयी और इनकी उपयोगिता को समझा गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक स्वामी श्री प्रेम अनवेशी और नेपाल प्लाईवुड एसोसिएशन द्वारा वुड टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन से इन विषयों पर अपने विशेषज्ञओं द्वारा समय समय पर पौधारोपण एवं अन्य तकनीकि विशयों पर मार्गदर्शन करने और सहयोग करने के लिए अनुरोध किया गया। जिस पर प्रधान श्री गजेन्द्र राजपूत द्वारा आवश्यकता पड़ने पर सहयोग करने का आशवासन दिया गया।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural