केरल पार्टिकल बोर्ड अब यूरिया मुक्त रेजिन बनाने की ओर अग्रसर
- अगस्त 8, 2025
- 0
केरल पार्टिकल बोर्ड एसोसिएशन ने राज्य के सभी पार्टिकल बोर्ड निर्माण इकाइयों को 100 प्रतिशत यूरिया-फ्री रेज़िन तकनीक में बदलने के लिए एक अहम समझौता किया है। इस समझौते पर एसोसिएशन ने जाने माने तकनीकी विशेषज्ञ एच. वैद्यनाथन के साथ समझौता किया है।
देश में यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है। यूरिया फ्री रेजिन के लिए केरला एसोसिएशन ने जो पहल की है, वह अपने आप में एक बड़ा कदम है। खासतौर पर तब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
सरकार कृषि में प्रयोग होने वाले यूरिया को अनुदान देती है। उद्योग में जो यूरिया इस्तेमाल होता है, उसके दाम कृषि योग्य यूरिया के दाम से कई गुणा अधिक है। इतना ही नहीं उद्योग में इस्तेमाल होने वाले यूरिया की आपूर्ति मांग से कम है। इस वजह से उद्योग को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
समझौते के तहत, केरल में संचालित सभी पार्टिकल बोर्ड यूनिट्स अब पारंपरिक यूरिया-आधारित रेज़िन की जगह पूरी तरह पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित यूरिया-फ्री रेज़िन का इस्तेमाल करेंगी। यह तकनीक न केवल हानिकारक रसायनों के उत्सर्जन को कम करेगी बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता, मजबूती और स्थायित्व भी बढ़ाएगी।
एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह कदम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में केरल के पार्टिकल बोर्ड उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करेगा। वहीं, श्री वैद्यनाथन ने कहा कि यह बदलाव उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा और आने वाले समय में पर्यावरण-संवेदनशील निर्माण सामग्रियों के उपयोग को बढ़ावा देगा।
इस समझौते के तहत श्री वैधनाथन को पूरा अधिकार दिया गया कि वह यूरिया फ्री रेजिन बनाने के लिए उद्योग उनके साथ तालमेल बिठाते हुए प्रयोग करेंगे। जिससे यह तकनीक जल्द से जल्द विकसित हो सके। और उद्योग को इसका पूरा लाभ मिल सके।
उद्योग जगत के जानकारों का मानना है कि यह पहल पर्यावरण और उपभोक्ता के स्वास्थ्य के साथ साथ उद्योग के लिए भी बहुत लाभकारी साबित होगी। इस समझौते से केरल को इस क्षेत्र में तकनीकी अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us