सेंचुरी प्लाईबोर्ड के चेयरमैन श्री सज्जन भजनका को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें व्यापार और उद्योग में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार 27 मई 2025 को पद्म पुरस्कार 2025 प्रदान किया।

पद्म पुरस्कार, जो गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष घोषित किए जाते हैं, भारत के सर्वाेच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं।

सज्जन भजनका को उद्योग जगत के हर कोने से बधाई दी गई और उन्हें जीवन में और अधिक सफलता की कामना की गई।

समर्पण निश्ठा और सेवा की उनकी यात्रा ने, न केवल सेंचुरी प्लाईवुड परिवार को, बल्कि देश भर के हजारों लोगों को प्रेरित किया है।

उद्योग जगत को विश्वास है कि सज्जन भजनका के मार्गदर्शन में उद्योग एक उल्लेखनीय मुकाम तक पहुंचेगा।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural