Plywood & Laminate Vyapari Association of Indore
- अगस्त 8, 2023
- 0
President – Narendra Bafana
PLAI का द्विवार्षिक चुनाव दिनांक 16 जुलाई को मुख्य चुनाव अधिकारी रवि वैद्य और सह चुनाव अधिकारी गोविन्द अग्रवाल और भगवान दास पटेल की देख रेख में संपन्न हुआ।
नरेंद्र बाफना ने अध्यक्ष चयनित किए जाने के बाद अपने उपर भरोसा जताने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया। और आभार प्रकट करते हुए संस्था को नई उंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
Board Members
Amrit Patel – Sanjay Lohiya
Gunwant – Patel Satish Patel
Jagdish Patel – Vikas Kediya
Kamlesh Partani – Manish Patwari
पंकज माहेश्वरी ने सचिव पद पर चयनित होने के बाद सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए, प्लाई इनसाइट को बतायाः
संस्था के चुनाव परिणाम इतने सकारात्मक व आश्चर्य चकित करने वाले आये हैं कि सभी मतदाताओं ने यह साबित कर दिया कि हमें मात्र मजबूत कार्य कारिणी ही चाहिए जो कि व्यापारी व व्यापार के हित में काम करे।
दोनों पैनल के 3-3 पदाधिकारी व 4-4 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव,ऐसा प्रतीत होता है मानो सभी मतदाता ने मिलकर यह संकेत दिए कि उन्हें मिलजुल कर काम करने वाली टीम चाहिए।
दोनों ही टीम को भरपूर मौका दिया है कि करो अपने संकल्प को पूरा व संस्था को पहुंचा दे, शिखर पर।
महत्वपूर्ण यह है कि कुल 28 प्रत्याशी सदस्यों में सभी को ही अति सम्मान जनक मत मिले है, सभी प्रत्याशी संस्था में नई ऊर्जा व चेतना लाने के लिए बधाई के हकदार हैं।
सभी के साथ व सहयोग से ही संस्था का विकास सम्भव है।
सबका साथ,
निश्चित विकास





Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us