वियतनाम से स्टील आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू
- अगस्त 21, 2024
- 0
भारत ने वियतनाम से आयातित हॉट रोल्ड फ्लैट प्रॉडक्ट्स पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू की है। देसी स्टील उत्पादकों के आग्रह पर इंडियन स्टील एसोसिएशन (आईएसए) के आवेदन के बाद यह हो रहा है, जिसने वियतनाम से आयतित हॉट रोल्ड फ्लैट प्रॉडक्ट्स के आयात पर एंटी-डंपिंग जांच षुरू करने की मांग की थी।
वाणिज्य मंत्रालय के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमिडीज (डीजीटीआर) की 14 अगस्त की अधिसूचना में कहा गया है, देसी उद्योग की तरफ से दिए गए आवेदन के आधार पर प्रथम दृश्तया वियतनाम से आयातित उत्पादों की डंपिंग के सबूत हैं, जो देसी उद्योग के लिए खतरा है। ऐसे में हम एंटी-डंपिंग जांच शुरू कर रहे हैं।
इसके दायरे में आने वाले उत्पाद हैं हॉट रोल्ड फ्लैट उत्पाद (स्टील के एलॉय या नॉन एलॉय)। जांच की अवधि 1 जनवरी, 2023 से 31 मार्च, 2024 है।
आवेदकों ने एंटी-डंपिंग डयूटी पिछली तारीख से लगाने की मांग भी की है। भारतीय स्टील निर्माता भारत-आसियान फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत वियतनाम के जरिये आ रहे चीन के सस्ते उत्पादों के आयात पर चिंता जताते रहे हैं।
ये आयात कम कीमत पर हो रहे थे, जिससे देसी स्टील की कीमतों पर असर पड़ा था।
आवेदकों ने ऐसे आयात से देसी उद्योग को नुकसान का दावा किया था।
उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ऐसे आयात के प्रतिकुल वॉल्यूम व कीमत प्रभाव के कारण नकद लाभ व निवेश पर रिटर्न काफी कम हुआ है।
अहम स्टील उत्पादकों ने 2030-2031 तक भारत में 30 करोड़ टन स्टील उत्पादन की क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है और अरबों डॉलर का निवेश कर रहे हैं।
उनकी चिंता है कि सस्ते आयात से उनके नकदी प्रवाह पर असर पड़ सकता है, लिहाजा विस्तार योजना पर इसका असर दिख सकता है।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us