मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का अनुमान है वित्त वर्ष 2028 में कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी लाभ हो सकता है। साथ, कि पूंजी की भारी आवक से मजबूत रुपये का प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

फिक्की की सालाना आम बैठक में बोलते हुए नागेश्वरन ने कहा, कि, चालू वित्त वर्ष के दौरान बिजली की कीमतों, कच्चे तेल की उपलब्धता, प्राकृतिक गैस और उर्वरकों की उपलब्धता के बारे में बहुत चिंता थी, वहीं आज स्थिति ठीक नजर आ रही है।

उन्होंने कहा, ‘हम कैलेंडर वर्ष के अंत के करीब छह महीने पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में पहुंच रहे हैं। यदि तेल की कीमतों का पूर्वानुमान के संकेत को देखें तो 2027-28, वृद्धि और भारत में पूंजी की आवक के मामले में काफी अच्छा वर्ष साबित हो सकता है। दरअसल, कौन जानता है कि, अगले साल हमारी समस्या, रुपये की कमजोरी के बजाय रुपये की मजबूती का प्रबंधन करना हो सकता है।

Harpa GIF

नागेश्वरन ने कहा कि भले ही वित्त मंत्रालय कच्चे तेल की कीमतों का पूर्वानुमान नहीं करता है, लेकिन विभिन्न एजेंसियों की आम सहमति है कि ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रह सकता है।

उन्होंने कहा, ‘यदि ऐसा होता है, तो अगले साल ऊर्जा की कम कीमत के कारण भारत को राहत मिलेगी। इससे स्वाभाविक रूप से इनपुट लागत कम होगी, महंगाई दर में कमी आएगी और वृद्धि भी तेज होगी।“

नागेश्वरन ने कहा कि भारत को ऊर्जा की लागत, ऊर्जा की सुरक्षा और ऊर्जा में बदलाव तीनों मोर्चों पर प्रबंधन की ज़रूरत है।

नागेश्वरन ने आगाह किया, ’महामारी के बाद और आगे भी आर्थिक झटके मांग पक्ष से न होकर आपूर्ति पक्ष से होंगे‘।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Join our WhatsApp Channel “Ply & Panel Ind. News”


Natural Natural