भारत में कंपनियां फिजिकल या मशीनी एआई पर ज्यादा जोर देने में लगी हैं। एलऐंडटी टेक्नॉलजी सर्विसेज (एलटीटीएस) ने भारत में अपना पहला ऐसा एक्सपेरिमेंटल सेंटर शुरू करने की घोषणा की है, जो एआई से जुड़ी इंजीनियरिंग इंटेलीजेंस लैब होगी।

इस लैब में यह देखा जाएगा कि कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, डिजिटल द्विन्स (असली मशीन या फैक्ट्री की कंप्यूटर पर बनी हूबहू डिजिटल कॉपी) और खुद काम करने वाले रोबोट और मशीनें मिलकर पूरे मैन्युफैक्चरिंग चक्र में कैसे काम करते हैं।

सीमेंस और एनवीडिया की तकनीकी प्रणाली पर आधारित इस लैब में यह भी दिखाया जाएगा कि विनिर्माण इकाइयों, गोदामों, वितरण नेटवर्क और आपूर्ति श्रृंखला में एआई का इस्तेमाल कैसे किया जाए।

कंपनी के मुताबिक इसका उद्देश्य परिचालन प्रक्रियाओं को स्वचालित बनाना और उत्पादकता बढ़ाना है।

एलटीटीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक के अनुसार फिलहाल एआई का इस्तेमाल मुख्य रूप से एप्लिकेशन इंजीनियरिंग में हो रहा है, लेकिन उत्पादों और विनिर्माण इकाइयों में मौजूद भौतिक परिसंपत्तियों के क्षेत्र में इसके इस्तेमाल की संभावनाएं कहीं बहुत ज्यादा हैं।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Join our WhatsApp Channel “Ply & Panel Ind. News”


Natural Natural