1. प्लाईवुड और पेनल उद्योग में QCO का विरोध क्यों हो रहा था?

मेरी जानकारी में, जिनके पास बी आई एस के लाइसेंस है या जो अच्छा प्रॉडक्ट बनाते हैं, वो लोग बी आई एस का विरोध नहीं कर रहे हैं। काफी कुछ लोग ऐसे हो सकते हैं जो कुटीर उद्योग के रूप में काम कर रहे हैं वो लोग विरोध कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक लाइसेंस नहीं लिया हैं। उनको लाइसेंस लेना चाहिए।

ये तो हमारा हिंदुस्तान है। रेड लाइट हम क्रॉस करते हैं, या हेलमेट नहीं पहनते हैं अब जब इसके ऊपर चालान होने लगे हैं तब सब लोगों ने रेड लाइट क्रॉस करना बंद कर दिया है और हेलमेट लगाना शुरू कर दिया है।

  1. क्या अब सारी दिक्कतें दूर हो गई है? कहां-कहां बदलाव की अभी भी आवश्यकता है?

ऐसा नहीं है दिक्कतें हमेशा बनी रहेंगी जब तक हम व्यापार करेंगे, इंडस्ट्री चलाएंगे, दिक्कतें सारी दूर नहीं हो सकती। BIS स्टैंडर्ड में अभी भी कुछ दिक्कतें हैं, जो आगे दूर हो जाएंगी।

  1. आप BIS से कब से परिचित हैं। तब (शुरू) से अभी तक इसमें क्या बदलाव आपने देखे हैं?

मैं पिछले तीस साल से BIS से परिचित हूँ और इसमें लगातार बदलाव होते रहे हैं। पहले काफी टफ थे। अब धीरे धीरे कुछ सरल होते जा रहे हैं। हाँ, काम को आसान बनाने के लिए अभी भी और बदलाव की जरूरत है।

Vibrant Buildcon

  1. 303 के मानकों में जो बदलाव हुए हैं उनसे आप कितने सहमत है वो कितने सहायक (Helpful) हैं?

IS: 303 के मानकों में बदलाव के बारे में हम कह सकते हैं कि ये बदलाव उद्योग में सभी के लिए काफी हेल्पफुल होंगे। निश्चित रूप से वो लोग भी इसमें काम कर सकेंगे, जो थोड़ा सा लोअर क्वालिटी का प्लाईवुड बनाते हैं। क्योंकि मानकों को अब काफी आसान कर दिया गया है। जो जिस गुणवत्ता का उत्पाद तैयार करेगा, उसी के अनुसार उसमें मार्किंग कर पाएगा। इससे सहज कुछ नहीं हो सकता था।

  1. क्या आपको लगता है कि तय तिथी में QCO लागू हो जाएगा?

मुझे लगता है कि हर हालत में QCO अपने निश्चित तिथियों से लागू हो जाएगा। क्योंकि सरकार स्वदेशी उत्पादन को बढ़ा कर आयात को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  1. अगर तय तिथी में QCO लागु नहीं होता है उद्योग को क्या दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं?

आगामी तय तिथि तक QCO अगर लागू नहीं होता है तो आसपास के देशों से जो बहुत सड़ा गला खराब माल आ रहा है वो हमारे कस्टमर को लेना होगा। उद्योग को भी काफी दिक्कतें रहेंगी और कस्टमर को भी।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural