IS 303 में आवश्यक उत्पादन मेनुअल और परीक्षण प्रक्रिया
- अप्रैल 4, 2025
- 0
FIPPI के निदेशक डॉ. एमपी सिंह ने IS 303 के लिए उत्पाद मैनुअल और इसके संशोधनों पर चर्चा करने के लिए एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की।
श्री एन सूर्यनारायण, वैज्ञानिक एफ और प्रमुख - CMD - III और श्री आशीष कुमार कनार, वैज्ञानिक डी, CMD - III ने BIS का प्रतिनिधित्व किया और IS 303 के उत्पाद मैनुअल में प्रक्रिया और संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की।
निम्नलिखित अवलोकनों को रेखांकित किया गयाः
- आपूर्ति के लिए कारखाने में उत्पादित अधिकतम मोटाई, नमूना परीक्षण के लिए दी जानी है।
- (कोर विनियर का) परिरक्षक उपचार अनिवार्य है।
- यदि एक्सटेंडर 12 प्रतिशत से अधिक है, तो इसे घोषित किया जाना चाहिए।
- नमूना आवृत्ति और लॉट जैसे परीक्षण प्रोटोकॉल की घोषणा निर्माता द्वारा उनके गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (QAP) के अनुसार प्रदान करनी होगी, और निर्माता द्वारा इसका पालन अवश्य किया जाना चाहिए। निरीक्षण के समय इसकी पुष्टि की जाएगी।
- वास्तविक MoR / MoE (बेंडिंग क्लास) पैरामीटर, घोषित मूल्य से अधिक होने चाहिए (सेम्पल की विफलता और गैर-अनुरूपता से बचने के लिए)।
- आईएस 303 के तहत सभी वर्गों के लिए परफोरेटर निष्कर्षण विधि के तहत फॉर्मेल्डिहाइड उत्सर्जन वर्ग परीक्षण अनिवार्य है। उत्पाद के प्रत्येक ग्रेड के लिए परीक्षण किया जाना चाहिए।
- बीआईएस लाइसेंस, निर्माता को जारी किया जाता है, डीलर को नहीं। निर्माता को उक्त विशिष्ट ब्रांड घोषित करना चाहिए, अगर यह डीलर द्वारा लगाया जाता है।
- BIS निर्धारित मार्किंग किए बिना एक भी बोर्ड को फैक्ट्री परिसर के बाहर नहीं भेजा जा सकता है।
- डीलर की भी निगरानी की जाती हैं, हालांकि बीआईएस अधिकारियों की सीमित क्षमता के साथ। एसोसिएशन या व्यक्ति को उनके ध्यान में आने वाले किसी भी ऐसे जुर्म की रिपोर्ट बीआइएस को करनी चाहिए। ताकि अनैतिक कारोबारियों पर कार्यवाई की जा सके।
- गैर-अनुरूप उत्पादों को किसी भी तरीके से बाजार में नहीं बेचा जा सकता है।
डॉ एमपी सिंह ने, अंत में प्रत्येक एसोसिएशन से अनुरोध किया कि वे आवश्यक संशोधनों के लिए सीईडी 20 की बैठक में अपनी शिकायतें और सुझवा रखें।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us