नॉर्थ मालाबार प्लाईवुड एंड डोर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने 16/मार्च/2025 (रविवार) को मालाबार रेजीडेंसी, कन्नूर, केरल में BIS QCO, लैब QC और क्लस्टर लैब जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे समाप्त हुआ।

वैद्यनाथन, सचिव - WTA, और निदेशक - KRDF ने सभा को संबोधित किया और QCO के नए मानकों, फब्व् पर विस्तृत बातचीत की और 3 घंटे से अधिक समय तक प्रश्नोत्तर सत्र लिया।

कन्नूर के अधिसंख्य उत्पादक स्माल और माइक्रो श्रेणी के हैं, जो प्लाईवुड ब्लाकबोर्ड और दरवाजे बनाते है। स्माल और माइक्रो होने की वजह से ये उत्पादक, निम्नतम तकनीकि सहयोग के साथ, बहुत छोटे स्तर पर काम कर रहें है।

उनके रोजमर्रा के कामकाज से सीधे संबंधित, विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वैद्यनाथन हरिहरण ने प्रत्येक बिन्दु पर गहनत से व्याख्या करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों को संतुश्ट करने का प्रयास किया।

चर्चा के मुख्य बिंदुः

कन्नूर में बहुत सारे जॉब वर्क डोर निर्माता हैं। सभी 5-7 डेलाइट वाले छोटे उत्पादक हैं, जो मेम्ब्रेन डोर निर्माताओं को बदले में कच्चे माल के रूप में अपने दरवाजे प्रदान करते हैं। केवल मेम्ब्रेन प्रेस और साइड फिनिशिंग वाली वे भी बहुत छोटी इकाइयाँ हैं। तो, क्या ये QCO इंटरमीडिएट फ्लश डोर सप्लाई (निर्माता से मेम्ब्रेन डोर निर्माता तक) के अंतर्गत आएंगी?

इसी तरह, बहुत सी छोटी इकाइयाँ, छोटे - छोटे बिट्स और पीस से ब्लॉक बोर्ड बनाती हैं। ये सभी स्थानीय स्तर पर समाज के निम्न आर्थिक तबके से आने वाले लोगों के लिए बेचे जाते हैं। ऐसे उपभोक्ता जो सस्ती और कम लागत वाली सामग्री चाहते हैं। इसकी आपूर्ति कैसे बनाए रखी जा सकती है? क्या हमें पूरे लकड़ी के संसाधनों को बर्बाद कर देना चाहिए और केवल बड़े बैटन का उपयोग करके पूर्ण ठोस ब्लॉक बोर्ड बनाना चाहिए?

  • बड़ी कंपनियाँ अधिकतर पूर्ण कोर विनियर का उपयोग करती हैं। और फाली कोर और शॉर्ट कोर को छोटी इकाइयों को बेच देती हैं, जो बदले में इनका उपयोग कम लागत वाले कई उद्देश्यों - निम्न आय वर्ग, पैकिंग बोर्ड, क्रेट और उपकरण पैकिंग आदि के लिए बोर्ड बनाने में करते हैं। इन्हें स्थानीय लोग और कारपेंटर भी किसी डीलर से खरीदते हैं। इन आपूर्तियों का प्रबंधन कैसे किया जा सकता है?
  • क्लस्टर लैब कैसे बनाएं और उनका रखरखाव कैसे करें?
  • नए BWP और नए 710 के बीच अंतर।

Bhutan Tuff GIF

  • छोटी और कम लागत वाली इकाइयों को उच्च गुणवत्ता पूर्ण निर्माताओं में कैसे बदला जाए?
  • अच्छी गुणवत्ता वाले बोर्ड के लिए आवश्यक लैब उपकरण और सुरक्षात्मक बिंदु।
  • मिश्रित लकड़ी के बोर्ड को बेन्ड़ींग और वार्पिंग से कैसे बचाएं?
  • प्लाईवुड निर्माण में रेजिन और ग्लू मिश्रण का महत्व।
  • मुख्य रूप से रेशों (ग्रेन) की सीध में MoE और MoR प्राप्त करने के लिए धीमी और कम तापमान में सुखाने का महत्व।
  • कारखानों के QC कर्मचारियों से प्रश्नोत्तर सत्र।

 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural