रेहाउ ने नोएडा में किया अपने पहले एक्सपीरिएंस सेंटर का भव्य उद्घाटन
- नवम्बर 15, 2024
- 0
नई दिल्ली/ नोएडा, 23 अक्टूबर, 2024: रेहाउ ने नोएडा में अपने पहले एक्सपीरिएंससेंटर की भव्य ओपनिंग के साथ अपने विकास की कहानी में नए अध्याय की शुरूआत की है। इस उपलब्धि के साथ रेहाउ ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में विस्तार किया है, जो इनोवेशन एवं उत्कृश्टता के लिए ब्राण्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर रेहाउ के नए इनोवेशन ‘राउविज़ियो राइवेरा’ एक्रिलिक लैमिनेट कलेक्शन की शुरूआत भी हुई।
4200 वर्गफीट में फैला नोएडा एक्सपीरिएंस सेंटर आधुनिक डिज़ाइन एवं फंक्शेनिलिटी का बेहतरीन संयोजन है। सेंटर में शानदार इंटीरियर है, जिसमें आधुनिक डिस्प्ले एरिया और इंटरैक्टिव ज़ोन हैं, जहां रेहाउ की व्यापक प्रोडक्टरेंज को दर्शाया गया है। सेंटर में आने वाले आगंतुकों को, गुणवत्ता, स्टाइल एवंपरफोर्मेन्स के लिए रेहाउ की प्रतिबद्धता का अनुभव पाने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर श्री राफेल डॉम, सीईओ, रेहाउ एशिया पेसिफिक ने कहा, ‘‘नोएडा एक्सपीरिएंस सेंटरकालॉन्च हमारी विश्वस्तरीय विस्तार योजनाओं में बड़ी उपलब्धि है। यह सेंटरसिर्फ एक शोरूमन हीं बल्कि उपभोक्ताओं एवं इनोवेशन के लिए रेहाउ के समर्पण का प्रमाण है। आने वाले समय में हमने अपना ग्लोबल फुटप्रिन्ट बढ़ाने तथा क्षेत्र में अपनेक्लाइंट्स एवंपार्टनर्स के साथ मजबूत रिश्ते बनाने का लक्ष्य रखा है।’’
श्री फैज़ अहमद, डायरेक्टर, रेहाउ इंडिया ने कहा, added, ‘‘नोएडा का एक्सपीरिएंस सेंटर हमारे लिए गेम-चेंजर होगा। यह आपसी सहयोग एवं प्रेरणा के लिए केन्द्रीय हब की भूमिका निभाएगा, जिसके माध्यम सेहम ऐसे माहौल में अपने आधुनिक समाधानों का प्रदर्शन कर सकेंगे, जो सही मायनों में हमारे ब्राण्ड के मूल्यों की अभिव्यक्ति करता है। यह लॉन्च हमारी पहंुच बढ़ाने तथा हित धारकों के साथ मजबूत रिश्ते बनाने की हमारी प्रतिबद्धता की पुश्टि करता है।’’
लॉन्च के अवसर पर रेहाउ ने ‘राउविज़ियो राइवेरा’ एक्रिलिक लेमिनेट कलेक्शन का भी अनावरण किया, यह लॉन्च कार्यक्रम का आकर्शण केन्द्र रहा। तटीय परिदृश्यों की शांत सुंदरता से प्रेरित यह कलेक्शन जीवंत रंगों एवं भव्य फिनिश का शानदार संयोजन है, जोकि सभी इंटीरियर स्पेस को बदल देता है और लिविंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। स्टैण्डआउट शेड्सजैसेशिता के, बिस्कोटी, पर्लग्रे और पिंक ऑयस्टर सहित 18 शानदार रंगों में उपलब्ध इस कलेक्शन में मैट (0.7 एमएम लैकर्ड) और ग्लॉसी वेरिएशन्स हैं। आकर्शक लुक और व्यवहारिकता का संयोजन यह कलेक्शन स्क्रैच-रेज़िस्टेन्ट औरसाफ करने में आसान है। इसेइंस्टॅल करना बेहद सरल है, जिसके लिए किसी विशेश मशीनरी की ज़रूरत नहीं होती। इन सभी फीचर्स का संयोजन लैमिनेट डिज़ाइन में नए मानक स्थापित करता है।
श्री मनीश अरोड़ा, वाईसप्रेज़ीडेन्ट-फर्नीचर सोल्युशन्स, रेहाउ सोआ ने कहा, ‘‘राउविज़ियो राइवेरा’ एक्रिलिक लेमिनेट कलेक्शन सर्वोत्तम डिज़ाइन एवं इनोवेशन का प्रतीक है। अपनी शानदार भव्यता और बेहतरीन फिनिश के साथ यह कलेक्शन इंटीरियर डिज़ाइन की दुनिया पर गहरा प्रभाव उत्पन्न करेगा। हमें खुशी है कि नोएडा एक्सपीरिएंस सेंटर में हम इस कलेक्शन का अनावरण कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि यह कलेक्शन क्षेत्र के इंटीरियर स्पेसेज़ में बड़ा बदलाव लेकर आएगा।’’
नोएडा का एक्सपीरिएंस सेंटर रेहाउ के उपभोक्ताओं को प्रोडक्ट्स का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान कर उन पर गहरा प्रभाव उत्पन्न करेगा। उम्मीद है कि यह सेंटर आर्कीटेक्चरल एवं डिज़ाइन कम्युनिटीज़ को कारोबार के अवसर प्रदान कर उद्योग जगत में लीडर के रूप में रेहाउ की स्थिति को मजबूत बनाएगा।




Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us