SIPMA की आम सभा की बैठकः एक महत्वपूर्ण पड़ाव
- मार्च 10, 2025
- 0
वर्ष 1948 में गठित दक्षिणी भारत प्लाईवुड निर्माता संघ (SIPMA), ने 22 फरवरी, 2025 को बैंगलोर में अपनी आम सभा की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में संघ के सम्मानित सदस्य, उद्योग विशेषज्ञ और गणमान्य व्यक्तियों ने प्लाईवुड उद्योग के भविष्य को आकार देने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्य चर्चाएँ और संकल्प
बैठक के दौरान, निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गईः
- क्यू सी ओ आदेशः सदस्यों नेए QCO आदेश को समझते हुए उद्योग पर इसके प्रभाव पर विचार-विमर्श किया।
- स्थिरता पहलः संघ ने दीर्घकालिक स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान के महत्व पर जोर दिया।
- उत्सर्जन मानदंडः विशेषज्ञों ने कड़े उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए रेजिन की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता पर चर्चा की।
- IS 710: सदस्यों ने आईएस 710 के मानकों और उल्लिखित आवश्यकताओं की समीक्षा की।
- श्रम और आधुनिकीकरणः एसोसिएशन ने श्रम कल्याण को बढ़ाने और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए आधुनिकीकरण को अपनाने की रणनीतियों के बारे में गहराई से विचार विर्मश किया।
- पदाधिकारियों का चुनावः SIPMA ने अपने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया, जो एसोसिएशन को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएंगे।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
SIPMA ने श्री सिराज भाई, विनियर मिल्स को उद्योग में उनके अथक योगदान के लिएए प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनके निस्वार्थ समर्पण ने अनगिनत साथियों को प्रेरित किया है और इस तरह SIPMA's के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे 1980 से सक्रिय सदस्य हैं और आज तक बिना थके हुए संस्था के लिए काम कर रहे हैं।
नए पदाधिकारी
SIPMA को अपने नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही हैः

एसोसिएशन निवर्तमान पदाधिकारियों को उनकी अमूल्य सेवा के लिए आभार व्यक्त करता है और नई टीम का उत्साह के साथ स्वागत करता है।
साथ मिलकर, एक उज्जवल भविष्य की ओर
SIPMA प्लाईवुड उद्योग की जटिलताओं पर मार्गदर्शन करना जारी रखने के साथ साथ एसोसिएशन टिकाऊ और गतिमान प्रथाओं को, नवाचार को बढ़ावा देने और अपने सदस्यों और हितधारकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us