बी आई एस लाइसेंस का निलंबन (कारण और उपाय)
- जून 10, 2025
- 0
किसी भी कंपनी के भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रदान किये गए लाइसेंस कई स्थितियों में ब्यूरो द्वारा निलंबन (सस्पेंशन) में डाला जा सकता है।
लाइसेंस का निलंबन वह स्थिति है। जिसमे फैक्ट्री अपने माल पर ISI का मार्का नहीं लगा सकती है। और यदि निलंबन का जवाब फैक्ट्री द्वारा सही समय पर न दिया जाए, तो ब्यूरो बिना फैक्ट्री को कारण बताये लाइसेंस को हमेशा के लिए ख़त्म (कैंसल) करने का अधिकार रखता है।
मेरे इस लेख में प्रयोग की गयी सूचना भारतीय मानक ब्यूरो (अनुरूपता निर्धारण) अधिनियम 2018 के अनुरूप दी गयी जानकारियों के आधार पर ही है जिसे साधारण भाषा में प्रस्तुत करने का कारण पाठकों को अधिनियम 2018 के बारे में जागरूक करना मात्र है।
लायसेंस धारक द्वारा स्वयं निलंबन के लिए प्रस्ताव देनाः-
(1) यदि लाइसेंस धारक को किसी भी समय उत्पाद की भारतीय मानक के अनुरूपता (कनफॉरमिटी) बनाए रखने में कठिनाई महसूस होती है, जैसे किसी प्रोडक्शन मशीन या कोई परीक्षण (टेस्टिंग) उपकरण खराब होने की स्थिति में। या बाढ़, आग, भूकंप, प्रबंधन द्वारा घोषित तालाबंदी, सक्षम न्यायालय या वैधानिक प्राधिकरण द्वारा निर्देशित संचालन बंद होने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण ऐसा होता है, तो लाइसेंसधारी स्वयं ही ब्यूरो को सूचित करते हुए अपने मानक चिह्न के उपयोग को निलंबित कर सकता है।
ऐसी स्थितियों में लाइसेंस धारक द्वारा कमियों को दूर करते ही ब्यूरो को पुनः सूचना देकर निलंबन को रद्द किया जा सकता है। सूचना मिलने के पश्चात ब्यूरो द्वारा लाइसेंस को दोबारा ऑपरेटिव कर दिया जायेगा। किन्तु ध्यान रहे की यह सूचना किसी भी स्थिति में लाइसेंस के मूल रद्दीकरण (वैलिडिटी ऑफ़ लाइसेंस) की तारीख से सात दिनों के बाद प्रभावी नहीं रहेगी और इसके बाद लाइसेंस ऑपरेटिव नहीं हो सकता है।
(2) यदि लाइसेंसधारी स्वयं ही अपनी फैक्ट्री को किसी नए परिसर में स्थानांतरित करता है, तो वह स्वत ही ब्यूरो को सूचित करते हुए मानक चिह्न के उपयोग को निलंबित कर सकता है। बाद में पुराने परिसर के ब्यूरो अधिकारीयों द्वारा सत्यापन और नए परिसर में उत्पादन प्रक्रिया के सत्यापन के बाद ही ब्यूरो निलंबन को रद्द कर सकता है।
ब्यूरो द्वारा निलंबनः-
(3) ब्यूरो लाइसेंस को कई परिस्थितियों में निलंबित कर सकता है तथा लाइसेंसधारी को अपने उत्पाद पर मानक चिह्न का उपयोग न करने का निर्देश दे सकता है। यदि किसी भी समय ब्यूरो के पास पर्याप्त साक्ष्य हो कि मानक चिह्न वाला उत्पाद रेलेवेंट भारतीय मानक के अनुरूप नहीं है और ऐसा साक्ष्य निम्रलिखित तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें निम्नलिखित में से एक या अधिक साक्ष्य शामिल हो सकते हैं, अर्थात्ः भारतीय मानक के साथ उत्पाद की लगातार नॉन कांफोर्मिंग को इंगित करने वाली परीक्षण रिपोर्टे
(I) लगातार परीक्षण रिपोर्ट जो उत्पाद के भारतीय मानक के अनुरूप न होने का संकेत देती है
(II) फैक्ट्री में मानक चिह्न का उपयोग किए जाने के बावजूद क्वालिटी कण्ट्रोल इंचार्ज / परीक्षण कर्मियों का अनुपस्थित होना
(III) नॉन-कनफॉर्मिंग उत्पादों पर मानक चिह्न का उपयोग
(IV) निरीक्षण और परीक्षण की योजना के कार्यान्वयन में देखा या पाया गया बड़ा बदलाव
(V) ब्यूरो के पूर्व मूल्यांकन के बिना प्रोडक्शन प्रक्रिया में बड़ा संशोधन
(Vi) बिना सूचना के विनिर्माण इकाई को नए पते पर स्थानांतरित करना
(VII) बिना सूचना के छह महीने से अधिक समय तक विनिर्माण इकाई को बंद करना
(VIII) समय-समय पर ब्यूरो द्वारा जारी किए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं करना
निलंबन के बाद की प्रक्रिया:-
1) जिस लाइसेंसधारी का लाइसेंस निलम्बित किया गया है, उसका अपने उत्पाद पर मानक चिह्न का प्रयोग करना, फैक्ट्री से बाहर भेजना प्रतिबंधित हो जाता है। तथा इस संबंध में उसे तत्काल ब्यूरो को पुष्टि करना पड़ता है, तत्पश्चात सुधारात्मक कार्यवाही करने की पुष्टि करेगा।
2) ब्यूरो सुधारात्मक कार्यवाही की पुष्टि करने के लिए कारखाने का दौरा कर सकता है तथा यह संतुष्टि होने के पश्चात कि लाइसेंसधारी ने आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की है; तथा उत्पाद के सुसंगत भारतीय मानक के अनुरूप होने के पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं, निलंबन को रद्द करने की अनुमति दे सकता है।
3) लाइसेंस धारक द्वारा निलंबन का संतोषजनक जवाब न देने अथवा ब्यूरो द्वारा मागे गए शुल्क का भुगतान समय पर न करने की स्थिति में, ब्यूरो 21 दिन का नोटिस जारी करने के पश्चात लाइसेंस को निलम्बित कर सकता है
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.





Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us