1. उद्योग में प्रौद्योगिकी उन्नति क्यों आवश्यक है?

उद्योग में प्रौद्योगिकी उन्नति अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह उत्पादन क्षमता बढ़ाने, लागत को कम करने और गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करती है। इसके माध्यम से कंपनियां वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रह सकती हैं और बाजार की बदलती मांगों को पूरा कर सकती हैं। इसके अलावा, यह पर्यावरण-अनुकूल प्रक्रियाओं को अपनाने में भी सहायक है, जो आज की आवश्यकता है।

  1. किसी प्रौद्योगिकी का सामान्य जीवनकाल? उद्योग को नवीनतम उन्नत मशीनों को शामिल करने के बारे में कब सोचना चाहिए?

प्रौद्योगिकी का सामान्य जीवन काल लगभग 8-10 वर्ष होता है, हालांकि यह उद्योग और मशीन के प्रकार पर निर्भर करता है। जैसे ही उत्पादन में बाधाएं आने लगें, उत्पाद की गुणवत्ता में गिरावट हो, या प्रतिस्पर्धा बढ़ जाए, उद्योग को उन्नत मशीनें शामिल करने के बारे में सोचना चाहिए।

  1. उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ मशीनरी के प्रतिस्थापन की मूल्य ह्रास लागत को उद्योग कैसे कवर कर पाएगा?

मूल्य ह्रास लागत को कवर करने के लिए उद्योग को लंबे समय तक उपयोगी और लागत-प्रभावी मशीनों का चयन करना चाहिए। उन्नत तकनीक वाली मशीनें उत्पादन लागत में कमी और अपशिष्ट को नियंत्रित करने में मदद करती हैं, जिससे उद्योग को दीर्घकालिक बचत होती है। वित्तीय योजना और उचित रख रखाव भी इस लागत को कवर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  1. क्या आपने R&D पर अपने वार्षिक व्यय (अपनेटर्नओवर /मुनाफे के मुकाबले) की गणना की है?

हम R&D पर अपने वार्षिक टर्नओवर का लगभग 10-15 प्रतिशत खर्च करते हैं। हमारा ध्यान मुख्य रूप से ऐसी तकनीकों के विकास पर रहता है जो हमारे ग्राहकों के लिए लागत-कुशल और उच्च गुणवत्ता वाली मशीनें प्रदान कर सकें।

Vibrant Buildcon

  1. आपको R&D के लिए क्या प्रेरित करता है?

हमें R&D के लिए प्रेरित करने वाला मुख्य कारण हमारे ग्राहकों की बदलती ज़रूरतें और उद्योग में आने वाली नई चुनौतियाँ हैं। हमारा उद्देश्य है कि हम ऐसी तकनीकें विकसित करें जो न केवल वर्तमान समस्याओं का समाधान करें, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को भी पूरा करें।

Company Machines Overview

  • L Type Panel Jointer Machine: यह मशीन उन प्लाईवुड निर्माताओं के लिए वरदान है जो 3 फीट कोर वीनियर यह मशीन 3 फिट कोर को एक पूरे 8x4 की सीट में उत्पादित करने में सक्षम है। की चुनौती से जूझ रहे हैं।

  • T Type Machine: जो ग्राहक कोर कंपोजर और स् टाइप मशीन पर अधिक खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए हमारी L टाइप मशीन एक आदर्श समाधान है। यह पैनल बनाने और कोर कंपोजिंग दोनों काम आसानी से करती है।

 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural