Tested steps will have to be tried to increase forex reserves 


The Reserve Bank of India may have to go the old and tried-and-tested way to increase forex reserves, which involves encouraging NRIs to deposit more. Economists said that the RBI is trying to stabilize the depreciating rupee.

The Indian currency has declined 9.5 per cent so far this year and the central bank’s forex reserves have fallen to $545 billion, on handling the rupee through dollar selling, from an all-time high of $642 billion a year ago.

The central bank should intervene to ensure that a depreciating currency doesn’t take a toll on India’s fundamentals. Depreciation in the currency may help offset the trade deficit to some extent, but the loss to the capital account in the form of loss of investor confidence will outweigh such gains.

According to the economist, the central bank may have to look at more avenues to increase forex reserves as reserves will fall to around $ 500 billion in the coming months. He said, more capital is needed to stabilize the rupee.

Japanese investment house Nomura said in a note that Asia’s central banks and the government have relied on certain steps to increase forex reserves in the past and this may be reconsidered.

Nomura said, RBI has earlier tried to curb the pace of capital outflows and for this it has simplified the ECB rules.


  Harpa


विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफे के लिए परखे हुए कदमों को आजमाना होगा 


भारतीय रिजर्व बैंक को विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफे के लिए पुराना व परखा हुआ रास्ता अपनाना पड़ सकता है, जिसमें एनआरआई को और रकम जमा कराने के लिए प्रोत्साहित करना शामिल है। अर्थशास्त्रियों ने कहा कि आरबीआई लगातार टूट रहे रूपये को स्थिर बनाने की कोशिश में जुटा है।

इस साल अब तक भारतीय मुद्रा में 9.5 फीसदी की गिरावट आई है और डॉलर के बिक्री के जरिये रूपये को संभालने पर केंद्रीय बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 545 अरब डॉलर रह गया है, जो एक साल पहले 642 अरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर था।

केंद्रीय बैंक को यह सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए कि टूटती हुई मुद्रा भारत के फंडामेंटल पर ग्रहण न लगा सके। मुद्रा में गिरावट से भले ही व्यापार घाटा पटाने में थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन निवेशकों के आत्मविश्वास में कमी के तौर पर पूंजी खाते को होने वाली क्षति इस तरह के फायदे को पीछे छोड़ देगी।

अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, केंद्रीय बैंक को विदेषी मुद्रा भंडार में इजाफे के लिए और जरिये पर विचार करना पड़ सकता है क्योंकि आगामी महीनों में भंडार घटकर 500 अरब डॉलर के आसपास रह जाएगा। उन्होंने कहा, रूपये को स्थिर करने के लिए अभी और पूंजी की दरकार है।

जापानी इन्वेस्टमेंट हाउस नोमूरा ने एक नोट में कहा कि ऐशिया के केंद्रीय बैंको व सरकार ने विगत में विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफे के लिए कुछ निश्चित कदमों पर भरोसा किया है और इस पर दोबारा विचार किया जा सकता है।

नोमूरा ने कहा, आरबीआई पहले पूंजी की निकासी की रफ्तार को रोकने की कोशिश कर चुका है और इसके लिए ईसीबी के नियमों को सरलीकरण किया गया था।


Natural Natural