QCO का लाभ लेने के लिए इसे समझना होगा
- जनवरी 8, 2025
- 0
QCO को लेकर खूब चर्चा हो रही है। लेकिन इसकी जड़ में जाने की कोशिश कम हो रही है। जबकि QCO लकड़ी उद्योग में आमूल चूल परिवर्तन लेकर आने वाला है।
जाहिर है जब उद्योग में इतना बड़ा बदलाव आ रहा है तो इस पर खूब गहनता से चर्चा होनी चाहिए। हालांकि कई स्तरों पर इस दिशा में प्रयास हुआ भी है। फिर भी कुछ कमी सी महसूस हो रही है।
हम प्लाई इनसाइट के इस अंक के माध्यम से कोशिश कर रहे हैं कि QCO की एक छोटी सी तस्वीर आपके लिए लेकर आए, जहां आपको इस बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिले। इस बार प्लाई इनसाइट का यह विशेषांक QCO पर आधारित है।
हमने विशेषज्ञों से बातचीत की, इसे आसान भाषा में आपके लिए संजोया। जिससे आप आसानी से समझ सकें। कि QCO से क्या क्या बदलाव होंगे।
वेद्यनाथन हरिहरन से समझे -
- QCO का असर और चुनौतियां (Page No. 20)
- अनुशासन को बाहर तलाशने की बजाय स्वयं को अनुशासित करें (Page No. 64)
मनोज ग्वारी से समझे-
- BIS में आवेदन की प्रक्रिया BIS (Page No. 30)
- क्या उद्योग QCO के लिए तैयार है (Page No. 26)
मनोज ठाकुर से समझें -
- QCO से कृषि वानिकी को मिलेगी मजबूतीः किसान होगा आत्मनिर्भर और खुशहाल (Page No. 76)
जेके बिहानी (Page No. 60), अशोक अग्रवाल (Page No. 56)
विकास खन्ना (Page No. 53), सोनू अग्रवाल (Page No. 40) महावीर अग्रवाल ने अपने विचार और अनुभव साझा किए है।
DPIIT से उद्योग के सभी संगठनों की मुलाकात का विवरण दिया गया है। (Page No. 68)
श्री पीयूष गोयल ने मुलाकात में प्रतिनिधियों को QCO तय समय पर ही लागू करने आश्वासन दिया (Page No. 72)
QCO एक उम्मीद की किरण बन कर सामने आ रहा है। बस जरूरत इस बात की है कि हम QCO को सकारात्मक तरीके से देखें, समझे और खुद को इसके लिए तैयार करें।
हालांकि जानकारी जितनी चाहे जुटा लें, लेकिन सागर तो अनंत है, फिर भी हमने पूरी कोशिश की है कि आपको ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
उम्मीद है आपको हमारा यह छोटा सा प्रयास पसंद आएगा। हमें आपकी राय का इंतजार भी रहेगा।
नए साल की शुभकामनाओं के साथ, यह उम्मीद और ज्यादा मजबूत हो रही है कि QCO देश के उड पेनल उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगाा। जिससे हमारा उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगा।
QCO मौका है, खुद को साबित करने का। हमें पूर्ण विश्वास है, उद्योग BIS के मानकों को अपनाते हुए खुद को साबित करेंगे। विश्व को बता देंगे कि सबसे आगे ... हिंदुस्तानी।




Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us