जैसे-जैसे प्रीमियम शॉपिंग की दुनिया विकसित हो रही है, लोगों की ‘‘लक्जरी‘‘ की समझ फिर से परिभाषित हो रही है और अब किसी लक्जरी ब्रांड या उसके मूल्य टैग को परिभाशित करने का एकमात्र साधन मूल्य निर्धारण नहीं रह गया है; बल्कि यह अब जीवनशैली, अनुभव और मानसिकता पर अधिक केंद्रित है।

लक्जरी खरीदारी, उत्पाद की गुणवत्ता, कहानी और स्थिरता जैसे पहलुओं से प्रेरित होती है। यहाँ, विशिष्टता का वादा मुख्य हो गया है, जहां कीमत की बजाय, दुर्लभता इसकी विशेषता है।

स्थिरता और सामाजिक जिम्मेदारी ने खुद को लक्जरी उत्पादों के लिए महत्वपूर्ण खरीद कारकों के रूप में स्थापित किया है।

अब उपभोक्ता उन ब्रांडों से जुड़ना चाहते हैं, जो उनके नैतिक मूल्यों के साथ संरेखित हों और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालते हों। नतीजतन, वे खरीदारी करते समय ब्रांड की जवाबदेही और पारदर्शिता चाहते हैं।

पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन और वितरण प्रथाओं पर जोर, ब्रांड की कहानी को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज चयनशील और पर्यावरण के प्रति जागरूक खरीदार, यह जानना चाहता है कि उक्त विशिश्ट ब्रांड दीर्घकालिक भविष्य में सकारात्मक योगदान दे रहा है या नहीं। किसी ब्रांड का दीर्घायु होना उसकी लक्जरी को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण कारक हैं।

खासकर भारत में, एक मजबूत विरासत को अक्सर गुणवत्ता और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जाता है। पीढ़ियों से चली आ रही समृद्ध इतिहास, मूल्य और शिल्प कौशल, विश्वसनीयता और प्रामाणिकता का प्रतीक हैं।

Magnus

ब्रांड इस पहलू के इर्द-गिर्द कथाएँ बनाकर अपने दर्शकों से जुड़ने की कोशिश करते हैं। कहानी कहने का यह तत्व भारत के बाज़ार में महत्वपूर्ण है, जहाँ कहानियों और मूल्यों का व्यक्तियों के खरीदारी के फ़ैसलों पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है।

हालाँकि कुछ लोग दावा करते हैं कि लक्जरी अब भोग-विलास की अभिव्यक्ति नहीं रह गई है, लेकिन प्रीमियम खरीदना अभी भी अपने आप में खुशी, आत्म-सम्मान और गर्व की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

उपभोक्ता अब ब्रांडों के साथ मजबूत संबंधों की मांग करते हैं, जहां कीमत की तुलना में वैयक्तिकरण और अनुभव, अधिक महत्व रखते हैं। इस प्रकार, ब्रांड स्टोर विज़िट से परे, प्रीमियम अनुभवों को आगे बढ़ाकर, मूल्य प्रदर्शित करने की उम्मीद कर रहे हैं।

आज हम जिस तेज़-तर्रार दुनिया में रहते हैं, उसमें शांत और धीमी लक्जरी की सराहना बढ़ रही है। अत्यधिक उपभोग ने लोगों को एक कदम पीछे हटने और अपनी जड़ों की ओर लौटने के लिए मजबूर किया है।

पहले, एक लक्जरी उत्पाद का मूल्य स्टेटस का प्रतीक हुआ करता था। आज, यह ब्रांड का व्यक्तिगत और नैतिक दृष्टिकोण है जो उपभोक्ताओं को मूल्यवान और समझदार महसूस कराता है।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural