भारतीय बाजार की अपार संभावनाएं
- सितम्बर 15, 2025
- 0
भारत के व्यापक जनसमूह वाले बाजार को विकसित करने के लिए और भी रचनात्मक और रणनीतिक नीतियों की जरूरत है ताकि हम उसकी खपत की पूरी क्षमता का लाभ उठा सकें। इससे एक ऐसे भविष्य के लिए तैयारी होगी जहां घरेलू खपत वास्तव में आर्थिक विकास का बड़ा सूत्रधार बन सकती है।
अमीर उपभोक्ताओं के लिए बनी अधिकतर बाजार नीतियां, बड़े जनसमूह वाले बाजार तक नहीं पहुंच पातीं हैं। क्योंकि इन उपभोक्ताओं से जुड़े उत्पाद, कम कीमत वाले, लेकिन बहुत अधिक मात्रा में बिकने वाले और कम मुनाफा देने वाले होते हैं।
अपनी कम आय और कम आत्मविश्वास के कारण ही ये उपभोक्ता, छोटी स्थानीय कंपनियों और सस्ते आयातित सामान पर निर्भर रहते हैं।
अब हमें भारत के मध्य वर्ग के 40 फीसदी परिवारों की खपत से जुड़ी नीतियों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, जो देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर एक सशक्त जनसमूह वाला बाजार है।
यह उपभोक्ता वर्ग जानता है, कि बाजार में क्या उपलब्ध है और वे हमेशा एक उत्सुक उपभोक्ता की भूमिका में होते हैं, लेकिन वास्तव में वे कीमतों का आकलन करने वाले एक समझदार विश्लेषक भी हैं।
भले ही उनकी खपत में वृद्धि उतनी स्थिर न हो, लेकिन आर्थिक रूप से मुश्किल समय में भी उनकी खपत की रफ्तार बनी रहती है। सबसे खराब स्थिति में भी वे कम कीमत पर कम गुणवत्ता वाली चीजें ही सही, लेकिन खरीदते जरूर हैं।
दीर्घकालिक लक्ष्य इस उपभोक्ता वर्ग को एक अधिक उत्पादक, उच्च दक्षता वाले मांग और आपूर्ति (उपभोक्ता एवं उत्पादक) वाले पारिस्थितिकी तंत्र में बदलना होना चाहिए, जो अपनी अधिकतम क्षमता का उपयोग कर सके।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us