गत 13 मार्च 2026 को हापुड़ में मसूरी गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र धौलाना फेस 1 स्थित बिहारी जी प्लाइवुड में आग लगने से काफी नुकसान होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब सुबह आग लगी, तब फैक्ट्री में कर्मचारियों की संख्या कम थी। इसलिए आग लगने के कारणों पर अनिश्चितता बनी हुई है।

प्लाइवुड फैक्ट्री में कच्चा माल जैसे लकड़ी,कोर विनीयर, फेस विनीयर, रसायन या अन्तिम उत्पाद प्लाईवुड, सभी कुछ अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ हैं। इससे आग फैलने की तीव्रता काफी अधिक हो जाती है और आग को काबू करने में परेशानी होती है। इसके अलावा, फैक्ट्री का 70-80 प्रतिशत भाग कच्चा माल, रसायन, मशीनों और तैयार या अर्द्ध तैयार प्लाइवुड से भरा होता है, जिससे दमकल कर्मियों को मूवमेंट करने में मुश्किल होती है।

आग लगने की इतनी घटनाएं होने के बाबजूद, फैक्ट्री संचालकों में, अग्निशमन या आवागमन की पर्याप्त व्यवस्था रखने की मानसिकता का अभाव, दुखदाई है।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural