ईरान युद्ध तय करेगी वैश्विक अर्थव्यवस्था की दशा
- मार्च 19, 2026
- 0
हर कोई ईरान में छिड़ी जंग की बात कर रहा है कि यह कितनी लंबी चलेगी? यह लड़ाई कैसे खत्म होगी? हमारे पास इसके निश्चित जवाब नहीं हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को वैसी जल्द जीत नहीं मिली जैसी वे चाहते थे। ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर और करीब 40 वरिष्ठ नेताओं के मारे जाने के बाद भी हार नहीं मानी। ईरान के लोगों ने कोई बगावत नहीं की। ईरान का नेतृत्व ट्रंप के समक्ष बिना शर्त समर्पण करने के मूड में नहीं है।
यह जंग कब तक चलेगी इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है क्योंकि अमेरिका के लक्ष्य स्पष्ट नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप और उनके सहयोगियों ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग लक्ष्य घोषित किए हैं।
इजरायल तब तक बमबारी करना चाहता है जब तक कि ईरान का सैन्य और औद्योगिक ढांचा ध्वस्त न हो जाए। वहीं ईरान यह जताना चाहता है कि ईरान पर कोई भी हमला इजरायल, अमेरिका और उनके सहयोगियों को बहुत भारी पड़ेगा।
ब्रेंट क्रूड की कीमत 6 मार्च तक 85 डॉलर से अधिक नहीं थी। 80 डॉलर और 100 डॉलर प्रति बैरल तेल की कीमत में बहुत बड़ा अंतर है। 80 डॉलर केवल एक असुविधा है, जबकि 100 डॉलर वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर व्यवधान है।
दुनिया के लगभग 20 फीसदी तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरते हैं। कीमत में 80 से 100 डॉलर प्रति बैरल की अधिक छलांग तब हुई, जब ईरान ने घोषणा की कि वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले किसी भी जहाज पर हमला करेगा। यह धमकी बेहद सफल रही है। और होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की दैनिक औसत संख्या 153 से घटकर 13 हो गई है। यह समुद्री यातायात में 90 फीसदी से अधिक की गिरावट है।
तेल भंडारण अपने उच्चतम स्तर पर है इसलिए सऊदी अरब और अन्य तेल उत्पादकों ने तेल उत्पादन में कटौती भी की है। कुछ तेल जमीनी पाइपलाइनों से होकर गुजरता है। ईरान की मिसाइलें उन पर निशाना साधे हुए हैं।
युद्ध कैसे समाप्त होता है, यह उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना कि युद्ध कब समाप्त होता है।
वर्तमान संकेतों के आधार पर, अमेरिका की शर्तों पर युद्ध समाप्त होने की संभावना नहीं है। होर्मुज स्ट्रेट की राह जल्दी नहीं खुलेगी और वहां से गुजरने वाले जहाजों के बीमा की बहाली में वक्त लगेगा।
बंद पड़ी रिफाइनरीज में सामान्य उत्पादन दोबारा शुरू होना एक लंबी प्रक्रिया का हिस्सा है।
अगर ईरान सरकार बनी रही तो खाड़ी देश जिन्होंने तेल से हटकर पर्यटन और वित्त में विविधता लाने की कोशिश की है वे भी प्रभावित होंगे।
संक्षेप में, संघर्ष समाप्त होने का मतलब यह नहीं होगा, कि जल्द ही पुरानी सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी; कुछ मामलों में तो, यह बिल्कुल भी बहाल नहीं होगी।
किसी भी परिस्थिति में विश्व अर्थव्यवस्था को होने वाला नुकसान कम नहीं होगा।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us