तकनीक के जरिये काफी कम समय में तैयार हो रहे उत्पाद
- अक्टूबर 14, 2025
- 0
कंपनियों को कच्चे माल से तैयार उत्पाद बनाने में लगने वाले दिनों की संख्या, वर्क इन प्रोग्रेस साइकल (डब्ल्यूआईपी चक्र) यानी उत्पाद तैयार करने में लगने वाली अवधि वित्त वर्ष 2024-25 में निश्चित रूप से घट गई है।
कच्चे माल चक्र से पता चलता है कि कच्चे माल की खरीद के बाद उत्पादन प्रक्रिया तक पहुंचने में कुल कितने दिन लगे। तैयार माल चक्र से तात्पर्य उत्पाद तैयार होने के बाद उसे बेचने और डिस्पैच करने में लगने वाले दिनों की संख्या से है। इन दोनों चक्रों में एक दशक पहले के मुकाबले कुछ बदलाव दिखे हैं।
बेहतर लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढ़ाचे से उत्पादन दक्षता बढ़ाने में मदद मिली है। कंपनियां अब उत्पादकता बढ़ाने के लिए काफी डिजिटल प्रौद्योगिकी अपना रही हैं।
उदाहरण के लिए, उपभोक्ता कंपनियां मांग का अनुमान लगाने के लिए भविष्यसूचक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का तेजी से उपयोग कर रही हैं। कुछ कंपनियां तत्काल विनिर्माण करने की पहल कर रही हैं। इसके लिए कच्चे माल का लंबे समय तक भंडारण करने की जरूरत नहीं होती है।
युवा पीढ़ी के प्रवर्तक नई विनिर्माण प्रथाओं को अपनाने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
निर्यात पर अधिक निर्भर रहने वाली कंपनियां अधिक कुशल तरीकों को अपना रही हैं क्योंकि बड़े निर्यात ऑर्डर में प्रति उत्पाद लाभप्रदता आम तौर पर कम होती है। निर्यात आपको वॉल्यूम देगा लेकिन मार्जिन को बरकरार रखने के लिए कुशल तरीकों को अपनाने की जरूरत होगी।
एक खास स्तर के बाद सुधार की रफ्तार धीमी पड़ सकती हैं, लेकिन अब जागरूकता फैल चुकी है और लोग विनिर्माण दक्षता में सुधार के लिए पहल कर रहे हैं। यह रुझान आगे भी जारी रहेगा।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us