आर्थिक ग्रोथ से रियल एस्टेट कारोबारी उत्साहित
- अप्रैल 13, 2024
- 0
घरों व कमर्शियल जगह की मांग लगातार बनी हुई है। यह स्थिति अगले छह माह इसी तरह से बनी रह सहती है। इससे उद्योग में डेवलपर्स, फाइनेंसरों और संस्थागत निवेशक उत्साहित है। भले ही विश्व आर्थिक मंदी की हालत से गुजर रहा, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती की वजह से रियल एस्टेट की मांग में लगातार उछाल नजर आ रहा है।
रियल्टी क्षेत्र की वर्त्तमान और संभावित गति, आर्थिक स्थिति और सुलभ धन एक उत्साहित और सुगम व्यापारिक वातावरण की ओर इशारा कर रहें हैं।
वर्तमान भावना सूचकांक स्कोर आशावादी क्षेत्र में मजबूत बना हुआ है, पिछली तिमाही यह 59 से बढ़कर 69 हो गया है। इस वृद्धि का श्रेय केंद्रीय बैंक को जाता है, जिन्होंने समय रहते हस्तक्षेप किया, जिस वजह से अर्थव्यवस्था विकास पथ पर दौड़ रही है।
“रियल एस्टेट क्षेत्र ने हाल की तिमाहियों में विकास की एक उल्लेखनीय ऊंचाई को छुआ है। जिसमें आवासीय, कार्यालय स्थान, औद्योगिक, भंडारण और खुदरा सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में मांग लगातार बढ़ रही है। यह वृद्धि देश के स्थिर आर्थिक दृष्टिकोण पर आधारित है। ”नाइट फ्रैंक इंडिया ने कहा, रियल एस्टेट मेंऐतिहासिक प्रदर्शन, चल रहे निवेश और संभावनाओं जैसे संकेतकों का आकलन करने वाली संस्थाओं के आकलन से सभी ने भारत के आर्थिक विकास पथ के बारे में सकारात्मकता की ओर इशारा किया है।
2023 में आवासीय बिक्री एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, जिसमें ऊंची कीमतों वाली संपत्तियों का लेनदेन अधिक रहा। इसके साथ ही, वाणिज्यिक कार्यालय क्षेत्र ने 59.6 मिलियन वर्ग फुट कार्यालय स्थान सौदों के साथ अपना दूसरा सबसे अच्छा वर्ष दर्ज किया।
बैजल के अनुसार, रियल एस्टेट निवेशकों के बीच आशावाद विकास की लंबी अवधि को दर्शा रहा है। जो अब मध्य से लंबी अवधि के लिए टिकाऊ प्रतीत होती है। बढ़ती मांग से उपभोक्ताओं के रुझानों से बल मिलता है, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा इसे बढ़ाता है। जिससे अधिक अवसर पैदा होते हैं।
2023 में, भारत में कार्यालय स्थल का लेनदेन 15 प्रतिशत से बढ़कर 59.6 मिलियन वर्ग फुट हो गया। लीज पर कार्यालय लेने की मांग 2019 से थोड़ी कम है। फिर भी इससे पता चलता है कि आर्थिक गतिविधियां रफ्तार पकड़ रही है, जिससे सहज ही मजबूत होती अर्थव्यवस्था का पता चलता है।
आवासीय क्षेत्र में, केंद्रीय बैंक द्वारा मई 2022 से फरवरी 2023 तक नीति दरों में 250 आधार अंक की वृद्धि की गई। संपत्ति की कीमतों में लगातार वृद्धिी भी दर्ज की गई इसके बावजूद, पिछले कैलेंडर वर्ष में बिक्री की मात्रा 5 प्रतिशत बढ़कर 329,097 इकाई हो गई।
आवासीय बाजार का रुझान भी सकारात्मक है। घरों की बिक्री बढ़ रही है। परिणामस्वरूप नए प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं। निवेशकों में भी उम्मीद जग रही है। कार्यालयों व कमर्शियल गतिविधियों के लिए भी रियल एस्टेट में मांग बढ़ने की पूरी संभावना है। जिससे निवेशक अगले छह महीनों में इस परिसंपत्ति में भी अच्छे प्रदर्शन के प्रति पूरी तरह से से आश्वस्त रहेंगे।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us