मानक मंथन से निकले कुछ तथ्य
- मई 9, 2025
- 0
मार्केट सेंपल लेने की प्रक्रिया क्या है?
आम तौर पर हम सैंपल मार्केट में वहां से उठाते हैं, जहां कंपनी ने हमें बताया कि उनका माल कहां कहां जा रहा है। इसकी जानकारी बीआईएस को पोर्टल के माध्यम से दी जाती है। यद्यपि बीआईएस पूरे भारत में कही से भी सैंपल उठा सकता है, इसके साथ ही यदि उसी डीलर के पास किसी दूसरी कंपनी का बी आई एस मार्क का उत्पाद है, तो उसके भी सैंपल लिए जा सकते हैं।
अभी मानकों में बहुत सी सहुलियत देते हुए संशोधन किये गये है। इसके बाद तो उत्पाद को मानकों के अनुरूप आना ही होगा। हमें यह मान कर चलना चाहिए कि अब सैंपल फेल होने ही नहीं चाहिए। यदि सैंपल फेल आते हैं तो उत्पादन प्रक्रिया के किसी ने किसी स्तर पर खामी है। फिर भी यदि ऐसा लगता है कि मानकों का स्तर बहुत ज्यादा है, तो इसमें संशोधन के लिए प्रस्ताव दिया जा सकता है।
एक तो साफ है कि अब सैंपल फेल आने पर लाइसेंस कैंसिल होगा ही होगा। इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। क्योंकि 50 प्रतिशत सैंपल फेल आना साबित कर रहा है कि उत्पाद को तैयार करने में खामी है। यह संभव नहीं कि इतनी बड़ी संख्या में सैँपल फेल आ जाए। इसलिए उत्पाद प्रक्रिया में लगी टीम को सचेत करना होगा। इस तथ्य को भी समझना होगा कि मानकों को बनाए रखने में यदि टीम सजग है तो 90 प्रतिशत समस्या को खत्म कर लेंगे।
क्योंकि आज हमारे पास उन्नत मशीन व तकनीक है। इसलिए मानकों में खामी को कम से कम किया जा सकता है।
ब्रांड किसी और का, और आईएस मार्क किसी और का लगा है तो फिर क्या होगा?
यह बड़ी समस्या है। इसमें इंडस्ट्री, ट्रेडर,, निर्माता व बीआईएस मिल कर काम करें तभी हम नकली बी आई एस उत्पाद को रोक सकते हैं। यदि शिकायत आती है तो (उद्योगपतियों के आग्रह पर) हम जांच भी करते हैं।
क्यू आर कोड या फिर कोई यूनिक नंबर से उत्पाद अपने उत्पाद के नकली उत्पाद बनने से रोक सकते हैं। प्लाईवुड में डूप्लीकेट मार्किंग का अनुपात दूसरे उत्पादों से अपेक्षाकृत ज्यादा है।
उपभोक्ताओं को भी इस बारे में जागरूक करना होगा। क्योंकि जितना उपभोक्ता जागरूक होगा, हम नकली उत्पाद से उतना ही बच सकते हैं।
सामान्यतः BIS की पहुंच उत्पादक तक होती है, दुकानदार तक नहीं। हां हम आपकी शिकायत पर अनैतिक दुकानदार और उत्पादक पर त्वरित कार्यवाही करते हैं।
प्रत्येक उत्पादक BIS मानकों की जानकारी, पोस्टर बनाकर अपने अपने डीलरों की दुकान पर प्रदर्शित कर सकते हैं/करना चाहिए। इसमें मार्किंग के मानक, MR/BWR/BWP के तथ्य, CML नं की जांच के लिए आवश्यक BIS App आदि जानकारी लिखी जा सकती है। इससे उपभोक्ताओं को पता चल सकेगा कि वह जो उत्पाद खरीद रहे हैं उसके मानक क्या है? क्योंकि जब तक उपभोक्ता जागरूक नहीं होगा, तब तक बहुत सी समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।
- IS 303 मे अब ठॅच् को शामिल किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य है जनरल परपज प्लाईउड IS 303 जिसमें सामान्य उपयोग मे आने वाले सभी वर्ग शामिल है, से अलग, IS 710 को मेरीन ग्रेड प्लाई के लिए विशिष्ट तौर पर अलग करना।
- अब कृषि वाणिकी (जंगल से बाहर) की किसी भी प्रजाति की लकड़ी से प्लाई बनाई जा सकती है। लेकिन इसे शेष सभी टेस्टिंग मानकों (मेकानिकल स्टैªन्थ) में पास होना जरूरी है। लकड़ी की प्रजातियों का उल्लेख सिर्फ सांकेतिक है।
- फेस की उपलब्ध्ता में कमी को देखते हुए सी ग्रेड फेस इस्तेमाल करने की अनुमति प्रदान की गई है। हालांकि इसकी वजह से ‘मेकानिकल प्रोप्रटीज‘ में कोई छुट नहीं है। ‘फेसलेस प्लाई भी बनाई जा सकती है।
- अब अपनी जरूरत के हिसाब से पैकिंग ग्रेड प्लाई के निम्नतम ग्रेड से उच्चतम ग्रेड की प्लाई बना सकते है। बस आपको घोषित और मार्किंग करनी है कि आपने किस ग्रेड (बेन्डिग क्लास) की प्लाई बनाई है। उस ग्रेड में निर्धारित न्यूनतम ‘या़ित्रक गुणों‘ पर पास होना लाजिमी है।
- किसी भी साइज का उत्पादन किया जा सकता है। कोई बाध्यता नहीं है।
- IS 303 में अब निर्दिष्ट नकारात्मक ‘डायमेन्सन (लंबाई चौड़ाई)‘ भी स्वीकार्य की गई है।
- IS 303 मे ‘माइकोलोजीकल टेस्ट‘ सभी ग्रेड में अनिवार्य किया गया है।
- 4 mm से निचे की प्लाई अब IS 1328 में टेस्ट होगी, IS 303 में आवश्यक नहीं
- सेंपल टेस्टिंग में MoR की वेल्यू में एकल परिक्षण में -10/ तक स्वीकार्य है लेकिन औसत वेल्यू मानक से कम नहीं होने चाहिए।
- लकड़ी के लिए प्रीर्जटवेटिभ ट्रीटमेंट के लिए बोरेक्स ट्रीटमेंट की आवश्यकता बरकरार रखी गई है। भारतीय परिदृश्य में दीमक और अन्य कीटों की बहुतायत देखते हुए, इसे ळस्च् या किसी अन्य तरीके से सुरक्षित करना अभी तक सुरक्षित सिद्ध नहीं हो पाया है।
- इसके या अन्य किसी भी तरह के बदलाव के लिए आवेदन करते वक्त इसे सिद्ध करते हुए, 10-15 टेस्ट रिपोर्ट संलग्न करनी चाहिए। इसमें प्रयुक्त रसायनों का ब्योरा भी देना होगा। तभी BIS इन सभी पर संशोधन के लिए विचार करेगा। टेस्टिंग रिपोर्ट अधिकृत लेब के अलावा इन हाऊस भी मान्य होगी।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us