रेलवे पर संसद की स्थायी समिति ने राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर से कोयला, लौह अयस्क और सीमेंट जैसी मुख्य थोक वस्तुओं से आगे बढ़कर विविधता लाने को कहा है ताकि माल ढुलाई के अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाया जा सके और यात्री प्रणाली के समान एक सेवा मॉडल की सिफारिश की है जिससे संपूर्ण व्यापार जगत को लाभ हो सके।

समिति के एक बयान में कहा गया है कि माल ढुलाई भारतीय रेलवे की रीढ़ बनी हुई है, जो इसके राजस्व में लगभग 65 प्रतिशत का योगदान देती है।

समिति ने मालगाड़ियों की औसत गति में सुधार की तत्काल आवश्यकता महसूस की, जो 2023-24 के दौरान 25 किमीध्घंटा रही है।

ZINDIA GIF

इसके अतिरिक्त, समिति ने उच्च घनत्व वाले मार्गों पर भीड़भाड़ को कम करने और माल ढुलाई दक्षता में सुधार करने के लिए समर्पित माल गलियारों (डीएफसी) के विकास और उपयोग को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

समिति ने कहा कि समिति ने थोक वस्तुओं से परे विविधीकरण पर ध्यान देने के साथ एक व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य, बाजार संचालित दृष्टिकोण की सिफारिश की और यात्री खंड के समान एक माल सेवा मॉडल पेश करने की सिफारिश की, जो लागत, गति और सेवा स्तरों के आधार पर विभिन्न विकल्प प्रदान करता है।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural