लैमिनेट आज केवल सजावट का साधन नहीं, बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। हर ग्राहक अपने घर, ऑफिस या प्रोजेक्ट के लिए कुछ नया और आकर्षक चाहता है। यही कारण है कि इस उद्योग में निरंतर नए डिज़ाइन, टेक्सचर और उत्पादों का नवाचार आवश्यक हो गया है।

श्रीधा लैमिनेट इस रचनात्मकता को बखूबी समझता है। कंपनी का मानना है कि हर ग्राहक की पसंद और बजट अलग होता है - कोई क्लासिक फिनिश चाहता है, तो कोई आधुनिक लुक। इसलिए श्रीधा लैमिनेट अपने डीलर्स और वितरकों के लिए हर रेंज और वैरायटी में उत्पाद तैयार करता है, ताकि उन्हें किसी अन्य निर्माता की ओर देखने की ज़रूरत न पड़े।

ग्राहक संतुष्टि ही हमारा उद्देश्य

श्रीधा लैमिनेट का प्रमुख ध्येय है - ग्राहक संतुष्टि।

कंपनी का मूलमंत्र हैः

“कई तरह की वैरायटी और रेंज देने के साथ-साथ शत-प्रतिशत

सर्विस सहयोग देना ही हमारी पहचान है।” इसी सोच के कारण कंपनी ने अपने ग्राहकों के साथ मजबूत और स्थायी संबंध बनाए हैं।

समय पर आपूर्ति, हर क्षेत्र में उपस्थिति

ग्राहकों को समय पर माल की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए श्रीधा लैमिनेट ने विभिन्न राज्यों में अपने डिपो स्थापित किए हैं। हर डिपो पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहता है ताकि कभी भी आपूर्ति में कोई बाधा न आए।

आज श्रीधालैमिनेट ने पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी भारत के बाजारों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। पश्चिमी भारत के कई वितरकों ने भी कंपनी के साथ जुड़ने में रुचि दिखाई है - जो आने वाले महीनों में कंपनी के क्षमता विस्तार और बाजार विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

मजबूत प्रबंधन टीम - सफलता की रीढ़

श्रीधा लैमिनेट की सफलता के पीछे है एक ऊर्जावान और अनुभवी प्रबंधन टीम।

  • श्री रोहित वश्ष्ठि एवं श्री मोहित झंवर को लेमिनेट व्यापार का लंबा अनुभव है, जो कंपनी को बाज़ार की गहराइयों तक समझ प्रदान करता है।
  • श्री सौरभ जाजु और अखिल जेतलिया कंपनी के उत्पादन कार्य को तकनीकी मजबूती और कुशल प्रबंधन के साथ संभाल रहे हैं।

इन सभी की संयुक्त ऊर्जा, दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता श्रीधा लैमिनेट को निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर रही है।

आगे की राहआगे की दिशा

आने वाले महीनों में श्रीधा लैमिनेट का ध्यान अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए बाजारों में विस्तार पर केंद्रित रहेगा। कंपनी का उद्देश्य है कि वह अपने हर ग्राहक तक बेहतरीन गुणवत्ता, समय पर सेवा और आकर्षक डिज़ाइन के साथ पहुँचे।

श्रीधा लैमिनेट - विश्वसनीयता, विविधता और विश्वास का ब्रांड।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural