भारतीय प्लाईवुड एवं पैनल उद्योगः एकजुटता और जिम्मेदार विकास का आह्वान
- जनवरी 12, 2026
- 0
भारतीय प्लाईवुड, ब्लॉक बोर्ड, MDF, पार्टिकल बोर्ड एवं संबद्ध पैनल उद्योग इस समय एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। देशभर में निर्माता, व्यापारी और डीलर धीमी बाजार गति, मार्जिन पर दबाव और बढ़ते परिचालन तनाव का सामना कर रहे हैं।
यह स्थिति किसी एक क्षेत्र या खंड तक सीमित नहीं है, बल्कि कच्चे माल की आपूर्ति से लेकर अंतिम खुदरा स्तर तक पूरी वैल्यू चेन को प्रभावित करने वाली एक राष्ट्रीय समस्या बन चुकी है।
उद्योग को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दे
कमजोर बाजार मांग
रियल एस्टेट परियोजनाओं के धीमे क्रियान्वयन, इंटीरियर कार्यों में देरी और सतर्क उपभोक्ता खर्च के कारण पैनल उत्पादों की मांग में कमी आई है।
कच्चे माल एवं लागत का दबाव
उत्तम गुणवत्ता की लकड़ी की कमी, बढ़ती प्लांटेशन एवं लॉजिस्टिक्स लागत, बिजली दरें, श्रम व्यय और वित्तीय लागत ने उत्पादन खर्च को काफी बढ़ा दिया है।
अनुपालन एवं नियामकीय बोझ
BIS/QCO और गुणवत्ता अनुपालन का ABPLTA पूर्ण समर्थन करता है, लेकिन वर्तमान में इसके कार्यान्वयन की लागत और जटिलता MSME इकाइयों और व्यापारियों पर असमान रूप से अधिक दबाव डाल रही है।
गैर-अनुपालक एवं घटिया सामग्री का प्रसार
बाजार में निम्न गुणवत्ता और गैर-अनुपालक उत्पादों का चलन-कभी-कभी ISI मार्क के दुरुपयोग के साथ-निष्पक्ष व्यापार को नुकसान पहुंचा रहा है और ईमानदार व्यापारियों के लिए जोखिम पैदा कर रहा है।
अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं मूल्य गिरावट
डिस्ट्रेस सेलिंग और मूल्य युद्ध उद्योग की दीर्घकालिक स्थिरता और विश्वसनीयता को कमजोर कर रहे हैं।
ABPLTA का दृष्टिकोण एवं आगे की राह
इस महत्वपूर्ण समय में, व्यापार के भीतर एकता और अनुशासन पहले से कहीं अधिक आवश्यक है।
✔ एक उद्योग, एक आवाज
ABPLTA सभी हितधारकों से एकजुट होने का आग्रह करता है, ताकि वास्तविक मुद्दों को BIS, DPIIT, वाणिज्य मंत्रालय और राज्य प्राधिकरणों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।
✔ एक उद्योग, एक आवाज
ABPLTA सभी हितधारकों से एकजुट होने का आग्रह करता है, ताकि वास्तविक मुद्दों को BIS, DPIIT, वाणिज्य मंत्रालय और राज्य प्राधिकरणों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।
✔ गुणवत्ता, अनुपालन एवं पारदर्शिता
हम निर्माताओं और व्यापारियों से BIS मानकों का सख्ती से पालन करने और गैर-अनुपालक सामग्री के प्रसार को हतोत्साहित करने की अपील करते हैं। डीलर की सुरक्षा, उद्योग की सुरक्षा है।
✔ जिम्मेदार मूल्य निर्धारण
अवास्तविक मूल्य अल्पकालिक बिक्री तो ला सकते हैं, लेकिन दीर्घकाल में नुकसानदायक होते हैं। निर्माताओं और व्यापारियों दोनों के अस्तित्व के लिए सतत मार्जिन आवश्यक हैं।
✔ MSME निर्माताओं एवं व्यापारियों का समर्थन
ABPLTA नीतिनिर्माताओं के साथ संवाद जारी रखेगा, ताकि तर्कसंगत, व्यावहारिक और चरणबद्ध अनुपालन तंत्र विकसित हो सके, जो डैडम् इकाइयों की रक्षा करे।
निष्कर्ष
भारतीय प्लाईवुड और पैनल उद्योग में इस मंदी से उबरने की पूरी क्षमता, अनुभव और दृढ़ता मौजूद है।
लेकिन यह तभी संभव है जब हम सभी मिलकर नैतिक व्यापार प्रथाओं, अनुपालन अनुशासन और आपसी विश्वास को बनाए रखें।
ABPLTA ईमानदार व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और भारत में एक स्वस्थ, पारदर्शी एवं टिकाऊ प्लाईवुड एवं पैनल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।



Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us