मियावाकी पद्धतिः बंजर भूमि को पुनर्जीवित करने की परियोजना
- फ़रवरी 7, 2025
- 0
लुधियाना में मियावाकी वन पद्धति का उपयोग करके शहरी बंजर भूमि को पुनर्जीवित करने की परियोजना पर काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जून 2023 में “मन की बात” कार्यक्रम में संबोधन से प्रेरित होकर लुधियाना नगर निगम ने इस पर काम शुरू किया था। पीएम ने आवाहन किया था कि जलवायु परिर्वन से लड़ने और परिवर्तन के स्तर को कम करने के लिए हरियाली को बढ़ाना होगा। क्योंकि पंजाब का लुधियाना औद्योगिक और सबसे प्रदूषित शहर में शामिल है इसलिए यहां ऐसे कार्यकम चलाने की जरूरत को महसुस किया था। इस योजना का उद्धेश्य 5,500 गज बंजर जमीन को हरे जंगल में बदलना है।
यह परियोजना लुधियाना नगर निगम (LMC) के सहयोग से अतिरिक्त दो एकड़ भूमि के कायाकल्प के मद्देनजर आई है।
लुधियाना स्थित एक फर्म ने अपनी पर्यावरणीय और सामाजिक जिम्मेदारी का विस्तार करने के लिए एक पायलट पहल की घोषणा करते हुए नए प्रोजेक्ट के लिए दो चरणों में कुल 2 करोड़ खर्च किए जाने की पेशकस की, जिसमें देशी पेड़ों का संरक्षण और रोपण शामिल है।
इसने मियावाकी पद्धति, द्वारा वृक्षारोपण करते हुए, एक छोटे से क्षेत्र में घने शहरी वन बनाने की जापानी पद्धति का उपयोग करके परित्यक्त पार्कों के पुनर्वास के लिए भी नगर निगम को सुझाव दिया है।
शहरी क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बनाना समय की मांग है, खासकर प्रदूषण और तेजी से विकास से जूझ रहे शहरों को देखते हुए।
मियावाकी विधि एक वृक्षारोपण तकनीक है जो खराब भूमी पर जल्दी से जंगल बनाने के लिए देशी पौधों का उपयोग करती है। मियावाकी पद्धति में, सूर्य के प्रकाश और संसाधनों के लिए प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए, पौधों को एक दूसरे के बहुत करीब, समूहों में रोपा जाता है।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298592, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us