ईरान ने 45 जहाजों की काली सूची की घोषणा की। उसका आरोप है कि इन जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट को पार करने के नियमों का उल्लंघन किया है। ईरान ने यह भी कहा है कि वह ऐसे किसी भी जहाज के खिलाफ कार्रवाई करेगा जो उनके साथ माल का हस्तांतरण करेगा। यह कदम वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्त्वपूर्ण इस जलमार्ग पर छह महीने पुरानी अमेरिकी-इजरायली युद्ध के बीच धमकियों के स्तर को बढ़ा रहा है।

ईरान की यह घोषणा खाड़ी के तेल उत्पादकों की कथित श्शटल रनश् को बाधित कर सकती है। दरअसल, इन तेल उत्पादकों में संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब प्रतिबद्ध जहाजों की मदद से हॉर्मूज स्ट्रेट से तेल भेज रहे हैं। वे ओमान की खाड़ी में जहाज से जहाज स्थानांतरण करके अंतिम - उपयोगकर्ता तक तेल भेज रहे हैं। इस तरह कुछ देश शटल रन के जरिये मध्य पूर्व से निरंतर बाहर तेल भेज रहे हैं जबकि ईरान ने युद्ध के कारण इस स्ट्रेट से वाहनों के आने जाने पर अंकुश लगा रखा है।

Asean Ply GIF

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर जहाजों की आवाजाही के प्रबंधन के लिए नया निकाय परशियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी स्थापित की थी। इस निकाय ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर लिखा कि नामित जहाजों पर जुर्माना लगाया जा सकता है और उनका सामान जब्त किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, इस नये व्यवधान से भारतीय रिफाइनरीयों के जहाजों के परिचालन मे भी दिक्कत आ सकती है। साथ ही क्रूड आयल की कीमतों में उछाल आ सकता है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार फिर से असंतुलित हो सकता है।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Join our WhatsApp Channel “Ply & Panel Ind. News”


Natural Natural