एयर क्वालिटी इंडेक्स और हेल्दी, स्टाइलिश इंटीरियर्स का बढ़ता चलन
- अक्टूबर 10, 2025
- 0
एयर क्वालिटी को लेकर चर्चा लगातार गंभीर होती जा रही है, खासकर उन परिवारों के लिए जो अपने घर में रहते हुए ही रेनोवेशन करा रहे हैं। हाल ही में एक मशहूर आर्किटेक्ट, तरूण आनन्द के साथ ताजपुरिया पॉडकास्ट में इस बात पर ज़ोर दिया गया कि इंडोर एयर क्वालिटी सीधे तौर पर स्वास्थ्य को प्रभावित करती है कृ एलर्जी से लेकर सांस की बीमारियों तक कृ और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री की अहम भूमिका होती है।
पारंपरिक इंटीरियर फिनिशेज़ जैसे वेनियर, मार्बल और ड्युको पेंट्स, लंबे समय से अपनी लक्ज़री और सुंदरता के लिए पसंद किए जाते रहे हैं। लेकिन इनके साथ एक छिपा हुआ खतरा भी आता हैः कैमिकल ट्रीटमेंट, पॉलिशिंग और पेंटिंग से वोलाटाइल ऑर्गैनिक कंपाउंड्स (VOCs) निकलते हैं, जो इंडोर प्रदूषण को बढ़ाते हैं। मार्बल की पॉलिशिंग, ड्युको पेंट का इस्तेमाल या वेनियर की फिनिशिंग की प्रक्रिया घर के अंदर की हवा को बेहद ख़राब कर देती है, जिससे वहां रहने वालों के लिए यह खतरनाक हो जाती है।
यहीं पर आधुनिक लैमिनेट्स एक व्यावहारिक और स्वास्थ्य-सुरक्षित विकल्प साबित होते हैं। पहले लैमिनेट्स में पेंटेड सतहों या रिच टेक्सचर और वेनियर फिनिश की कमी थी। लेकिन आज, एडवांस लैमिनेट्स में रंगों, टेक्सचर और फिनिश का इतना व्यापक विकल्प है कि ये लकड़ी की ग्रेन, पत्थर या हाई-ग्लॉस पेंटेड सतहों की तरह ही दिखाई देते हैं कृ वह भी बिना किसी अतिरिक्त भारी पॉलिशिंग या केमिकल ट्रीटमेंट के। लैमिनेट्स, टाइल्स और वाटर-बेस्ड पेंट्स जल्दी इंस्टॉल हो जाते हैं, उत्सर्जन-रहित होते हैं और इंडोर एयर क्वालिटी बनाए रखते हैं, जिससे ये स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सजग परिवारों के लिए आदर्श हैं।
ताजपुरिया में हम इको-फ्रेंडली और उत्सर्जन-रहित इंटीरियर्स की बढ़ती मांग को भलीभांति समझते हैं। हमारे प्लाईवुड और लैमिनेट्स स्टाइल, मजबूती और सुरक्षा का बेहतरीन मेल हैं, जिससे घर को खूबसूरती से रेनोवेट किया जा सकता है, बिना इंडोर एयर क्वालिटी से समझौता किए। जब बाहर की हवा पहले से ही AQI के कारण चिंता का विषय है, तो यह ज़रूरी है कि हम अपने घर के अंदर की हवा को प्राथमिकता दें। आखिरकार, एक आधुनिक घर तभी वास्तव में लक्ज़री कहलाएगा, जब वह आराम के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखे।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us