भारत और अमेरिका द्वारा लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौते की घोषणा के बाद, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीएवा ने कहा कि विशेष रूप से अमेरिका की ओर से आक्रामक टैरिफ घोषणाओं से महंगाई बढ़ने और वैश्विक व्यापार प्रवाह बाधित होने की जो आशंकाएं जताई जा रही थीं, वे अब तक निर्मूल साबित हुई हैं।

उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में घोषित टैरिफ दरें ऊंची दिखाई दे रही थीं, लेकिन बातचीत और समायोजन के बाद वास्तविक रूप से वसूले गए शुल्क काफी कम रहे। प्रारंभ में प्रभावी टैरिफ दर लगभग 23 प्रतिशत तक पहुंचती दिख रही थी, लेकिन बातचीत और समझौतों के बाद वास्तविक स्तर लगभग 9 प्रतिशत के करीब आ गया।

“व्यापार पानी की तरह है। आप उसके सामने बाधा रखिए, वह उसके चारों ओर रास्ता बना लेगा।” जॉर्जीएवा ने 2026 के वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश देश एकीकृत वैश्विक अर्थव्यवस्था पर निर्भर हैं, इसलिए वैश्विक व्यापार ने नए द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समझौतों के माध्यम से खुद को ढाल लिया है।

जॉर्जीएवा ने कहा कि व्यापार में व्यवधान, टैरिफ अनिश्चितता और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद वैश्विक अर्थव्यवस्था अपेक्षा से अधिक मजबूत साबित हुई है।, “हम एक ऐसी दुनिया देख रहे हैं जो अधिक विविध, अधिक बहुध्रुवीय और परिणामस्वरूप अधिक लचीली है।”

उन्होंने यह भी बताया कि IMF ने इस वर्ष और अगले वर्ष के लिए अपने वैश्विक विकास अनुमान को बढ़ाया है, क्योंकि व्यापार तनावों से तेज मंदी आने की आशंकाएं निराद्यार साबित हुईं।

IMF प्रमुख ने कहा, “हमने अपने अनुमान इसलिए बढ़ाए हैं क्योंकि पहला, निजी क्षेत्र हर जगह फुर्तीला और अनुकूलनशील है। दूसरा, जिन व्यापार झटकों की आशंका थी, वे अपेक्षाकृत कम रहे। तीसरा, एआई उत्पादकता की संभावनाओं को लेकर जबरदस्त उत्साह है।”


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural