ऊर्जा हथियार भी है और जंग का मैदान भी
- मई 8, 2026
- 0
जब सैन्य उद्देश्य सरंचनात्मक आर्थिक निर्भरताओं से टकराते हैं, तो संघर्ष शायद ही कभी अपने मूल उद्देश्य तक सीमित रहते हैं। अमेरिकी इजरायली द्वारा 28 फरवरी को शुरू हुआ यह संघर्ष, कुछ ही हफ्तों में, वैश्विक ऊर्जा व्यवस्था की बुनियाद पर कब्जे की एक कहीं ज्यादा गंभीर लड़ाई में बदल गया है।
फारस की खाड़ी के तेल और गैस नेटवर्क, प्रभावी रूप से संघर्ष का केंद्र बन गए और दोनों पक्षों ने संकेत दिया कि आर्थिक दबाव अब सैन्य प्रभुत्व जितना ही महत्त्वपूर्ण है। ईरानी बिजली संयंत्रों और ऊर्जा ढांचे पर हमले को, ईरान होर्मुज स्ट्रेट को प्रभावी रूप से बंद करने की पुष्टि के रूप में देख रहा है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मच गई है।
ईरान का 1 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का निर्णय मात्र प्रतिशोध की कार्रवाई नहीं था, यह वैश्विक संसाधनों को बाधित करने की उसकी स्थायी क्षमता का एक सुनियोजित प्रदर्शन था।
वैश्विक तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) प्रवाह के लगभग पांचवें हिस्से के परिवहन से जुड़ा होर्मुज स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा प्रणाली में सबसे अधिक दबाव का केंद्र बना हुआ है। टैंकरों को रोकने, जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) को बाधित करने और स्पष्ट धमकियों के माध्यम से इस महत्त्वपूर्ण केंद्र का दुरुपयोग करने के ईरान के इरादों ने कहीं अधिक व्यापक प्रभाव डाला है।
इजरायल द्वारा साउथ पार्स पर किए गए हमले और उसके बाद कतर के रास लाफान परिसर पर ईरान की त्वरित कार्रवाई केवल प्रतीकात्मक लक्ष्य नहीं हैं, वे वैश्विक ऊर्जा संरचना के महत्त्वपूर्ण केंद्र हैं। विशेष रूप से एलएनजी ढांचे को हुए नुकसान ने यूरोप से लेकर पूर्वी एशिया तक आर्थिक स्थिरता को आधार प्रदान करने वाली आपूर्ति श्रृंखलाओं की नाजुकता को उजागर कर दिया है। संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और अन्य जगहों पर हुए समानांतर हमलों से यह बात और पुष्ट होती है, कि संघर्ष का दायरा व्यापक हो गया है और इसने खाड़ी के संपूर्ण निर्यात तंत्र को अपनी चपेट में ले लिया है।
विशेष रूप से ध्यान देने योग्य बात यह है कि निशाना बनाए जाने का दायरा बढ़ता जा रहा है। बंदरगाहों और विलवणीकरण संयंत्रों से लेकर डेटा केंद्रों और हवाई अड्डों तक, महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढांचे अब संघर्ष के दायरे में आ गए हैं। आर्थिक परिणाम, जैसा कि अपेक्षित था, तीव्र और गंभीर रहे हैं। ऊर्जा बाजार, जो पहले से ही तंग परिस्थितियों में चल रहे थे, अस्थिरता के साथ प्रतिक्रिया कर रहे हैं।
कीमतों में उछाल, आपूर्ति में व्यवधान और विमानन से लेकर कृषि तक विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ने वाले व्यापक प्रभाव इस बात को रेखांकित करते हैं कि क्षेत्रीय अस्थिरता किस प्रकार वैश्विक स्तर पर प्रणालीगत खाड़ी देश, जो लंबे समय से वैश्विक ऊर्जा बाजारों में स्थिरता के स्तंभ के रूप में स्थापित थे, अब खुद ही सीधे तौर पर खतरे में हैं।
यदि जमीनी अभियान बढ़ते हैं या बिजली संयंत्रों पर और हमले होते हैं, तो संघर्ष महीनों तक खिंच सकता है, जिससे ऊर्जा की आधारभूत कीमतें और बढ़ जाएंगी और विश्व व्यवस्था अधिक खंडित हो जाएगी।
बुनियादी ढांचे को जानबूझकर निशाना बनाना पारंपरिक संघर्श की सीमाओं से हटकर है, जो अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर प्रणालीगत लागत थोपने के इरादे का संकट देता है।
यह संघर्ष दुनिया भर में आर्थिक संकट को बढ़ा रहा है, और एक ऐसे नए युग का संकेत दे रहा है जहां खाड़ी के हाइड्रोकार्बन हथियार और निशाना दोनों हैं। बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का सामान्यीकरण, महत्त्वपूर्ण समुद्री मार्गों का शस्त्रीकरण, और बहुध्रुवीय गठबंधनों का गहराना, ये सभी एक अधिक खंडित और अस्थिर व्यवस्था की ओर इशारा करते हैं।
2026 का ईरान युद्ध केवल एक क्षेत्रीय टकराव नहीं है, बल्कि 21वीं सदी की भू-राजनीति के विकास में एक निर्णायक क्षण है, जहां ऊर्जा शक्ति का साधन और युद्ध क्षेत्र दोनों है।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.
Join our Whatsapp Channel “Ply & Panel Ind. News”






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us