पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण आपूर्ति बाधित होने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की बिक्री पर होने वाला नुकसान बढ़कर 30,000 करोड़ रुपये प्रति महीना हो गया है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत है कि देश अब तक इसका सामना करने में सक्षम रहा है लेकिन लंबे समय से समस्या बनी रहने की वजह से अब स्थिति बिगड़ रही है।

8 मई को अंतर-मंत्रालय संवाददाता सम्मेलन में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा था कि तेल मार्केटिंग कंपनियों की वित्तीय स्थिति पर दबाव पड़ रहा है। क्योंकि वे लगातार कम दरों पर ईंधन बेच रही हैं।

शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने अब तक ग्राहकों के लिए कीमतें स्थिर रखने की कोशिश की है। लेकिन, कच्चे तेल की मौजूदा कीमतें और कंपनियों को हो रहे नुकसान को देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में 20 फीसदी की बढ़ोतरी जरूरी है।

Asean Ply GIF

इसी बिच, Confederation of Indian Industry (CII) ने केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में ₹10 प्रति लीटर की कटौती को अगले छह से नौ महीनों में चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का आग्रह किया है।

CII ने अपने बयान में कहा:

हम पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने में जितना देर करेंगे या दरों को जितना कम रखेंगे, समस्या उतनी बढ़ती जाएगी और अर्थव्यवस्था की प्रतिस्पर्धात्मकता कमजोर होगी।

“ईंधन उत्पाद शुल्क की चरणबद्ध बहाली से सरकारी खजाने पर पड़ रहे भारी बोझ को धीरे-धीरे कम किया जा सकेगा, जबकि उपभोक्ता भावना पर इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। उद्योग भी अपनी लाभ सीमाओं के भीतर इनपुट लागत के दबाव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वहन करने के लिए तैयार है।”


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Natural Natural