GREENPANEL: Showcases Next-Generation Wood Panel Solutions at Bharat Buildcon 2026
- जुलाई 14, 2026
- 0
भारत की अग्रणी वुड पैनल निर्माता कंपनी ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने 18 से 21 जून 2026 तक यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर (IICC), नई दिल्ली में आयोजित भारत बिल्डकॉन 2026 में सफल भागीदारी की। कंपनी ने अपने एमडीएफ (MDF), एचडीएफ (HDF), प्री-लैमिनेटेड एमडीएफ, प्लाइवुड, ब्लॉकबोर्ड तथा फ्लोरिंग सॉल्यूशंस सहित वुड पैनल उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया, जो आवासीय, व्यावसायिक, हॉस्पिटैलिटी, स्वास्थ्य, रिटेल और संस्थागत परियोजनाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किए गए हैं।
‘‘वन नेशन, वन एक्सपो‘‘ थीम पर आयोजित इस प्रदर्शनी ने उद्योग जगत के विशेषज्ञों, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स, फर्नीचर निर्माताओं, डेवलपर्स, ठेकेदारों और चौनल पार्टनर्स को नवाचार, ज्ञान-विनिमय और व्यावसायिक नेटवर्किंग का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। ग्रीनपैनल के टिकाऊ, उच्च गुणवत्ता वाले और आधुनिक वुड पैनल समाधानों को उद्योग जगत से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
इस अवसर पर ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के मुख्य विपणन अधिकारी (Chief Marketing Officer) अरविंद जोशी ने कहा कि भारत बिल्डकॉन 2026 उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद स्थापित करने, नवाचारी उत्पादों का प्रदर्शन करने और बदलती बाजार आवश्यकताओं को समझने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ।
ग्रीनपैनल की यह भागीदारी भारत के तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटीरियर डिज़ाइन क्षेत्र के लिए तकनीकी रूप से उन्नत, टिकाऊ और उपयोग-केंद्रित वुड पैनल समाधान उपलब्ध कराने की उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। साथ ही, कंपनी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए व्यावसायिक अवसरों का विस्तार करने में भी सहायता मिली।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.
Join our WhatsApp Channel “Ply & Panel Ind. News”






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us