Draft TGU Order 2026

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने भारत के वुड-बेस्ड पैनल उद्योग में टेक्निकल ग्रेड यूरिया (TGU) के उपयोग से संबंधित जानकारी एकत्र करने के लिए “Collection of Information relating to Timber Products Industry using Technical Grade Urea Order, 2026” 2026 का प्रस्ताव रखा है।

उद्योग (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत प्रस्तावित यह आदेश पूरे देश में लागू करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें TGU को औद्योगिक उपयोग के लिए निर्धारित यूरिया के रूप में परिभाषित किया गया है। इसके दायरे में अधिनियम की प्रथम अनुसूची के मद 36 के अंतर्गत निर्दिष्ट प्लाईवुड, हार्डबोर्ड, फाइबरबोर्ड, चिपबोर्ड तथा इसी प्रकार के अन्य उत्पादों के निर्माता शामिल हैं। इसमें वे निर्माता भी शामिल होंगे, जो सीधे TGU का उपयोग करने के बजाय यूरिया फॉर्मेल्डिहाइड (UF) रेजिन और अन्य TGU -आधारित मध्यवर्ती उत्पादों के माध्यम से इसका इस्तेमाल करते हैं।

अनिवार्य पंजीकरण और मासिक रिपोर्टिंग

प्रस्तावित आदेश के अनुसार, इसके दायरे में आने वाली प्रत्येक औद्योगिक इकाई को उर्वरक विभाग द्वारा विकसित Integrated TGU Supply Management System (Itsms) Integrated TGU Supply Management System (iTSMS) पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत करनी होगी।

मसौदे के अनुलग्नक में निर्धारित पंजीकरण फॉर्म के तहत इकाई का नाम, GSTIN, PAN, फैक्ट्री लाइसेंस नंबर, पंजीकृत पता, विनिर्माण इकाइयों के स्थान, संपर्क विवरण, उत्पाद का विवरण तथा जहां लागू हो, IEC लाइसेंस या आयातक-निर्यातक कोड (IEC)नंबर जैसी जानकारियां देनी होंगी।

पंजीकरण के अतिरिक्त, आदेश में उद्योग से जुड़े हितधारकों के लिए ’’मासिक घोषणा रिपोर्ट Monthly Declaration Report – MDR प्रस्तुत करने का भी प्रस्ताव है। अंतिम उत्पाद निर्माताओं को अपने उत्पादों, HSN कोड, उपयोग किए गए मध्यवर्ती उत्पादों, उनकी खरीद के स्रोत, खपत की मात्रा और आपूर्तिकर्ताओं से संबंधित जानकारी देनी होगी। रिपोर्टिंग प्रारूप में सीधे उपयोग किए गए TGU के साथ-साथ तीसरे पक्ष से खरीदे गए मध्यवर्ती उत्पादों में मौजूद TGU की मात्रा का विवरण भी मांगा गया है।

मध्यवर्ती उत्पाद निर्माताओं के लिए रिपोर्टिंग

मसौदा आदेश में UF रेजिन सहित मध्यवर्ती उत्पादों के निर्माताओं को भी शामिल किया गया है। उन्हें TGU की खरीद और खपत, आपूर्तिकर्ताओं का विवरण, खरीद चालान से संबंधित जानकारी तथा उन इकाइयों का विवरण देना होगा, जिन्हें वे अपने मध्यवर्ती उत्पादों की आपूर्ति करते हैं। निर्धारित प्रारूप में मासिक स्टॉक का विवरण भी शामिल है, जिसमें शुरुआती स्टॉक, उत्पादन, बिक्री और अंतिम स्टॉक की जानकारी देनी होगी।

प्लाईवुड एवं पैनल उद्योग पर संभावित प्रभाव

यदि यह आदेश लागू होता है, तो TGU की आपूर्ति श्रृंखला में प्रत्यक्ष औद्योगिक उपयोगकर्ताओं से लेकर मध्यवर्ती उत्पाद निर्माताओं तक अधिक पारदर्शिता और रिकॉर्ड रखने की आवश्यकता होगी। प्लाईवुड, बोर्ड और रेजिन निर्माताओं को खरीद, खपत, उत्पादन और बिक्री का सटीक रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए अपनी आंतरिक प्रणालियों को मजबूत करना पड़ सकता है।

यह प्रस्तावित रिपोर्टिंग व्यवस्था ऐसे सभी उद्योग के लिए महत्वपूर्ण है, जहां यूरिया, UF रेजिन और अन्य एडहेसिव प्रणालियों के निर्माण में एक प्रमुख इनपुट के रूप में उपयोग किया जाता है। इससे सरकार को टिम्बर-प्रोडक्ट्स वैल्यू चेन में औद्योगिक TGU की खपत और उसके आवागमन की अधिक स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि फिलहाल यह केवल एक मसौदा आदेश है।

दस्तावेज में अधिसूचना जारी करने की तारीख और लागू होने की तारीख खाली छोड़ी गई है। इसलिए, सरकार द्वारा आदेश को अंतिम रूप देकर लागू किए जाने तक प्रस्तावित रिपोर्टिंग आवश्यकताओं को प्रभावी या अनिवार्य नहीं माना जाना चाहिए।

उद्योग से जुड़े हितधारकों को मसौदे का ध्यानपूर्वक अध्ययन करना चाहिए और प्रस्तावित अनुपालन आवश्यकताओं के लिए तैयार रहना चाहिए।

Comulsory reporting of TGU by Timber Industry