भारतीय कारोबारी अर्थव्यवस्था के प्रति चिंतित भी दिख रहे हैं मगर अपने कारोबार के बारे में उनका भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

आर्थिक और कारोबारी अनुसंधान कंपनी आईएमए इंडिया के ताजा तिमाही कारोबारी भरोसा और प्रदर्शन सूचकांक (बीसीपीआई) सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि अर्थव्यवस्था और कारोबार से जुड़ी भावनाओं में अभूतपूर्व अंतर दिख रहा है। कारोबारी भावना सूचकांक 62.1 रहा और पूंजीगत खर्च सूचकांक 57.4। और इनमें लगातार तीसरी तिमाही के दौरान बढ़त दर्ज की गई।

इस सर्वेक्षण से पता चलता है कि हालांकि व्यापक अर्थव्यवस्था के बारे में निराशावादी आकलन आशावादी उम्मीदों से अधिक हैं, इसके बावजूद औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों ने कारोबारी प्रदर्शन में उम्मीदों से बेहतर सुधार दर्ज किया है। कंपनियों की लाभप्रदता और उत्पादन क्षमता के इस्तेमाल की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। करीब 60 फीसदी कंपनियां पूंजी निवेश की योजना बना रही हैं।

सर्वेक्षण में पाया गया कि 57.6 फीसदी कंपनियों ने नए निवेश को मंजूरी दे दी है या ऐसा करने की योजना बनाई है। यह हाल के सर्वेक्षणों में दर्ज सबसे ऊंचे स्तरों के करीब है।

आईएमए इंडिया के अनुसार कंपनियां व्यापक अर्थव्यवस्था के मुकाबले अपने कारोबारी संभावनाओं के बारे में अधिक आश्वस्त हैं। बिक्री और मुनाफे के बारे में उम्मीदें बेहतर हुई हैं, लेकिन भू-राजनीतिक अनिश्चितता भविष्य की संभावनाओं को प्रभावित कर रही है। आपूर्ति श्रृंखला में संभावित बाधाओं और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का इस पर खास असर पड़ता है।

कंपनियां उन अवसरों में निवेश कर रही हैं जो नजर आती हैं लेकिन उन जोखिमों के प्रति सतर्क भी हैं जिन पर उनका नियंत्रण नहीं है।

कमजोर आर्थिक संभावनाओं के बावजूद बिक्री और नए ऑर्डर की उम्मीदें सकारात्मक बनी रहीं। हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों में सुधार की स्थिति एक जैसी नहीं है। उत्पादन क्षमता के इस्तेमाल में बढ़ोतरी की उम्मीद करने वाली कंपनियों का अनुपात भी गिरावट की आशंका जताने वाली कंपनियों से अधिक रहा।

बड़ी कंपनियां निवेश के मामले में छोटी कंपनियों के मुकाबले अधिक आशावादी दिखीं। अधिक राजस्व वाली कंपनियों का शुद्ध पूंजीगत खर्च स्कोर पिछली तिमाही में तेज बढ़ोतरी के बाद 66.7 रहा। मगर कम राजस्व वाली कंपनियों का स्कोर नकारात्मक 8.8 रहा।


 👇 Please Note 👇

Thank you for reading our article!

If you don’t received industries updates, News & our daily articles

please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.


Join our WhatsApp Channel “Ply & Panel Ind. News”


Natural Natural