सिद्धांत, नियम और स्पष्ट दृष्टिकोण का सटीक उदाहरण है पद्मश्री सज्जन भजंका
- अगस्त 7, 2025
- 0
फिप्पी (फेडरेशन ऑफ इंडिया प्लाईवुड एंड पैनल इंडस्टिज) ने दिल्ली में 10 जुलाई 2025 को ताज होटल में पद्मश्री से सम्मानित श्री सज्जन भजंका को एक भव्य समारोह में सम्मानित किया।
पद्म श्री सज्जन भजंका के वुड पैनल उद्योग में उत्कृष्ट योगदान की सभी ने प्रशंसा की। समारोह में लकड़ी भारत के विभिन्न कोनो से आए उद्योग जगत के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि और संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

इसमें प्रमुख रहे फिप्पी के संरक्षक एन के अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश मित्तल सचिव जयदीप चितलांगिया, विनय जैन (एक्सन टेसा) प्रेम भजनका (सेंचूरी प्लाई) श्री राम अग्रवाल (मेट्रो) डॉ. ए. के. प्रशान्त, मुजीव रहमान, टी.पी. नारायणन, (केरल) सुदीप चितलांगिया (कलकत्ता), संदीप गुप्ता और आदित्य बंसल, (उत्तराखंड) माखन गट्टानी (असम), अंकित अग्रवाल (उत्तर प्रदेश), अमित गोयल (यमुनानगर) बाबी वर्मा (पुने) सुनिल गोयल (दिल्ली) रूपेश ठक्कर और जिकेश ठक्कर (गुजरात) नवीन भाई पटेल, भावेश पटेल, निकुंज पटेल, वसंत पटेल, विनोद पटेल (गुजरात) नवदीप तिवारी (पंजाब)।

इस मौके पर पद्मश्री सज्जन भजंका ने बताया उद्योग में हमेशा ही उपभोक्ता को प्राथमिकता में रखा जाना चाहिए। यही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने जोर देकर कहा, यदि आपके उत्पाद में कोई समस्या है, या कस्टमर उस उत्पाद की शिकायत कर रहा है, वह शिकायत कम से कम समय में सुनी जानी चाहिए। उसका तेजी से निवारण करना चाहिए। इस तरह से आप अपने कस्टमर को अपना ब्रांड एंबेस्डर बना सकते हैं।

उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि कई बार उन्हे शिकायत मिलती है कि उत्पाद में कमी है। लेकिन वह उत्पाद उनकी कंपनी से तैयार नहीं हुआ होता है। लेकिन इसके बाद भी वह कस्टमर की शिकायत सुनते है्ं। क्योंकि यहां कस्टमर के विश्वास का मामला है। उसका विश्वास नहीं टूटना चाहिए। नकली या कॉपी उत्पाद से कैसे निपटना है, यह हमारी जिम्मेदारी है। कस्टमर ने हमारे उत्पाद पर जो भरोसा किया, वह हर हालत में बना रहना चाहिए। यह हर उद्योग का नियम होना चाहिए। तभी हम ग्राहक का विश्वास जीत पाएंगे।
उन्होंने कहा कि आप अपने उत्पाद व व्यापार को लेकर स्पष्ट रवैया रखे। नियम बनाए उनका पालन भी करें। हर वक्त गुणवत्ता का ध्यान रखे। खुद से ही कंपीटिशन करें। जिससे आप अपने उत्पाद को बेहतर से और बेहतर बनाते जाएंगे।
👇 Please Note 👇
Thank you for reading our article!
If you don’t received industries updates, News & our daily articles
please Whatsapp your Wapp No. or V Card on 8278298590, your number will be added in our broadcasting list.






Ply insight launched on March 2018 with a vision to make a platform to collaborate plywood MDF, Laminate, machinery manufactures with dealers in the Trade.
Categories
Useful Links
Follow Us